फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छाग्राहियों ने मानदेय न मिलने पर जताया आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। स्वच्छाग्राहियों ने मानदेय न मिलने पर आक्रोश जताया है। सीडीओ को ज्ञापन सौंपकर स्वच्छाग्राहियों ने मानदेय भुगतान कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन




स्वच्छाग्राही संघ के जिलाध्यक्ष वीर बहादुर यादव, गुलाम अहमद, राम सिंह, भानु प्रताप, सोम प्रकाश, विनोद कुुमार वर्मा, सुशीला, रवि प्रकाश सिंह, श्याम सुंदर, जमाल अहमद व अशोक कुमार आदि ने सीडीओ को सौंपे गए ज्ञापन में कहा है कि जिले में शौचालय का प्रयोग कराए जाने के लिए 801 स्वच्छाग्राहियों की तैनाती की गई थी। सभी स्वच्छाग्राहियों को तीन माह से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है।
विज्ञापन





स्वच्छाग्राहियों को ड्यूटी भी नहीं दी जा रही है जबकि करोड़ों रुपये की पूंजी लगाकर गांवों में घर-घर शौचालय बनवाए गए है लेकिन अभी तक लोग शौचालय का शत-प्रतिशत प्रयोग नहीं कर रहे है। स्वच्छाग्राहियों की तैनाती गांव में लोगों को शौचालय प्रयोग के लिए प्रेरित करना था। बकाया मानदेय व काम न मिलने से स्वछाग्राहियों में आक्रोश व्याप्त है। स्वच्छाग्राहियों ने सीडीओ से मानदेय भुगतान कराए जाने व काम दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें