फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरियादियों के 25 प्रार्थना पत्रों का मौके पर हुआ निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। फरियादियों के 25 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण कराया गया है। जिले के तीनों तहसीलों में मंगलवार को 288 फरियादियों ने प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। उतरौला तहसील सभागार में एडीएम ने जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की। सदर में एसडीएम तथा तुलसीपुर में सीडीओ ने संपूर्ण समाधान दिवस में आए फरियादियों की शिकायतें सुनी। सदर व तुलसीपुर में आयुक्त एवं डीआईजी ने संपूर्ण समाधान दिवस का निरीक्षण किया।
विज्ञापन





उतरौला तहसील सभागार में एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल ने जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता में कहा कि सभी विभागों के अफसर अपने कर्तव्यों एवं कार्योें का निष्ठा तथा ईमानदारी के साथ निर्वहन करें। फरियादियों की शिकायतें सुनें और समय पर निस्तारण कराएं। शासन की योजनाओं का लाभ पात्रों को भेदभाव के दिलाया जाए।




प्रभारी डीएम व एडीएम ने श्रीदत्तगंज ब्लॉक में चकमार्गों पर अतिक्रमण की शिकायतें मिलने पर पुलिस व राजस्व की टीम को अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया। जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में 131 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए जिसमें 13 का मौके पर निस्तारण कराया गया। बाकी बचे 118 शिकायतों का समय सीमा व गुणवत्ता के आधार पर निस्तारण कराने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन





सदर व तुलसीपुर सभागार के संपूर्ण समाधान दिवस का आयुक्त देवीपाटन मंडल महेंद्र कुमार व डीआईजी डॉ. राकेश सिंह ने निरीक्षण किया। एसडीएम सदर नागेंद्र नाथ यादव व तहसीलदार रोहित कुमार मौर्य को फरियादियों की शिकायतों का समय से निस्तारण कराने का निर्देश दिया गया। आयुक्त ने निर्देश दिया कि सभी अधिकारी अपने-अपने दफ्तरों में प्रात: 9 से 11 बजे तक बैठकर फरियादियों की शिकायतें सुने। अन्यथा संबंािधत अधिकारी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।




सदर तहसील के संपूर्ण समाधान दिवस में 52 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें छह का मौके पर निस्तारण कराया गया। इस अवसर पर एसपी देवरंजन वर्मा आदि मौजूद रहे। तुलसीपुर तहसील सभागार में सीडीओ अमनदीप डुली की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान 105 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए जिसमें छह का मौके पर निस्तारण कराया गया। इस अवसर पर एसडीएम तुलसीपुर विनोद कुमार व सीओ शिव प्रसाद सहित तहसील स्तरीय अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें