फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डूडा में व्याप्त भ्रष्टाचार की पांच टीमें करेंगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। शहरी विकास अभिकरण डूडा में व्याप्त भ्रष्टाचार की जांच पांच कमेटियां करेगी। कई वर्षों से एक ही पटल पर तैनात कर्मचारियों का पटल परिवर्तन किया जाएगा। सरकारी निविदाएं अब एनआईसी पर लोड कर केवल लीड अखबारों में ही प्रकाशित कराई जाएगी। यह आदेश सोमवार को डीएम कृष्णा करूणेश ने भाजपा जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह की शिकायत पर दिया है।
विज्ञापन



डीपी सिंह ने शिकायत में कहा है कि एक ही पटल पर कई वर्षों से तैनात कर्मी मनमानी कर रहे हैं। डूडा में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत व्यापक भ्रष्टाचार किया जा रहा है। पात्रों के चयन में मनमानी की जा रही है और लोगों से सुविधा शुल्क भी वसूला जा रहा है।


सात अपात्रों का चयन किया गया। मामला पकड़े जाने पर इन लोगों का खाता बंद कर रिकवरी की गई उसके बाद अभी तक इन लोगों का खाता खोला नहीं गया। जिन लोगों ने जांच कर अपात्रों को पात्र बनाया था उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन



तमाम विभाग छोटे-छोटे अखबारों में निविदा प्रकाशित कराकर टेंडर में खेल कर रहे हैं। डीएम ने सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें