फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वस्थ जीवन का आधार है योग

विज्ञापन
विज्ञापन
‘स्वस्थ जीवन का आधार है योग’
विज्ञापन



बलरामपुर। योग स्वस्थ जीवन का आधार है। नियमित योगाभ्यास करने से शरीर के साथ-साथ मस्तिष्क भी स्वस्थ होता है। योग के माध्यम से तन-मन को स्वस्थ बनाने के साथ ही स्मरण शक्ति को भी मजबूत बनाया जा सकता है। ये बातें गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ द्वारा गायत्री मंदिर में आयोजित सात दिवसीय योग शिविर के तीसरे दिन रविवार को योग का महत्व समझाते हुए ब्लॉक संयोजक राधे गोविंद ने कहीं।
विज्ञापन



शिविर में लोगों को स्वस्थ जीवन के लिए भ्रामरी, प्राणायाम, ताणासन, त्रियक ताणासन, कटी चक्रासन, अनुलोम-विलोम आदि का अभ्यास कराया गया। संदीप जायसवाल ने बताया कि ये योग शिविर 21 जून तक आयोजित किया जाएगा। शिविर में प्रिंस वर्मा, दुर्गेश जायसवाल, भानु गुप्ता, प्रज्ञा जायसवाल, सत्यम जायसवाल, अमन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें