फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या व बलात्कार जैसी घटनाओं को रोकने में सरकार नाकाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। हत्या व दुष्कर्म जैसी घटनाओं को रोकने में प्रदेश की भाजपा सरकार पूरी तरह से नाकाम है। भीषण गर्मी में बिजली कटौती नहीं रूक रही है। स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली से जनता परेशान है। यह बातें पूर्व मंत्री व समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ. एसपी यादव ने शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित धरना प्रदर्शन में कहीं।
विज्ञापन






धरने को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक उतरौला अनवर महमूद, पूर्व विधायक तुलसीपुर अब्दुल मशहूद खां, पूर्व विधायक सदर जगराम पासवान, नगर पालिका अध्यक्ष उतरौला इदरीश खां, जिला उपाध्यक्ष सपा विजय यादव, इकबाल जावेद, राकेश यादव, शानू खां, जिला सचिव सपा नफीस मेकरानी, चतुर्भुजी, शफीउल्ला खां, काजी नुरुल हुदा व आदिल हुसैन आदि ने कहा कि प्रदेश में दुष्कर्म व हत्या जैसे जघन्य अपराधों पर तत्काल रोक लगाई जाए और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।





सपा कार्यकर्ताओं व सपा समर्थित प्रधानों का उत्पीड़न बंद कराया जाए। बालू का अवैध खनन कर पर्यावरण को तबाह किया जा रहा है। छुट्टा व अवारा पशुओं के लिए कागजों में गोशाला का निर्माण कराया जा रहा है। किसानों की फसलें छुट्टा जानवर बर्बाद कर रहे है। भीषण गर्मी में अघोषित बिजली कटौती जारी है। सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं पटरी से उतर चुकी है। तालाबों व पोखरों में पानी की जगह धूल उड़ रही है।
विज्ञापन






पानी के लिए जीव-जंतु व पशु-पक्षी दर-दर भटकने को मजबूर है। किसानों के गन्ने का मूल्य चीनी मिलें दबाई बैठी है। किसान एक-एक पैसे के लिए परेशान है। सभी समस्याओं का निराकरण न होने पर समाजवादी पार्टी की तरफ से आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर भारी संख्या में सपाई मौजूद रहे। धरना प्रदर्शन के बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन कलेक्ट्रेट में मौजूद एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल को सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें