फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश की रैंकिंग में बलरामपुर के सीडीओ की 7वीं रैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। प्रदेश की रैंकिंग में बलरामपुर के सीडीओ अमनदीप डुली को 7वीं रैंक प्राप्त हुई है। केंद्र व प्रदेश सरकार की प्रमुख योजनाओं के संचालन में जिले में शानदार सुधार दिख रहा है। सीडीओ के अधीन कार्य करने वाले छह विभागों में संचालित योजनाओं ने रैंकिंग में 76.53 प्रतिशत अंक अर्जित किया है। डीएम व अन्य अधिकारियों ने सीडीओ को प्रदेश की रैंकिंग में 7वीं रैंक अर्जित करने पर बधाई दी है।
विज्ञापन




शासन स्तर से वित्तीय वर्ष 2018-19 में सीडीओ के अधीन कार्य करने वाले छह विभागों के योजनाओं के संचालन की रैंकिंग निर्धारित की गई है। शासन की रैंकिंग में सीडीओ के अधीन कार्य करने वाले विभागों ने कार्यक्रमों के संचालन में शानदार सुधार दिखाया है।



प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना में 100 में से 91.99 अंक, मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना में 10 में से 7.19 अंक, मनरेगा योजना में 100 में से 68.95 अंक, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में 20 में से 19.71 अंक, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना में 25 में से छह अंक तथा मुख्यमंत्री समग्र ग्राम योजना में 10 में से 9.32 अंक मिला है।
विज्ञापन




प्रदेश की रैंकिंग में हाथरस जनपद के सीडीओ को प्रथम, बुलंदशहर जनपद के सीडीओ द्वितीय और ललितपुर जनपद के सीडीओ को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। देवीपाटन मंडल के गोंडा जनपद के सीडीओ को 9वीं रैंक प्राप्त हुई है।




डीएम कृष्णा करुणेश ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2018-19 में सीडीओ के अधीन कार्य करने वाले छह विभागों के अफसरों का परफारमेंस शानदार रहा है। विभागीय अफसरों ने योजनाओं के संचालन में बेहतर योगदान दिया है। योजनाओं के संचालन बेहतर ढंग से होने के चलते लोगों को लाभ मिल रहा है। बेहतर परफारमेंस के लिए लगातार सुधार करने का निर्देश दिया गया है। विभागीय योजनाओं के संचालन में लापरवाही मिलने पर संबंधित अफसर के खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें