फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूखे कुएं में गिरने से एक की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। देहात थाना क्षेत्र के बेला गांव में शुक्रवार को सूखे कुएं की जगत पर बैठे दो लोग अचानक गिर गए। घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत बेला के प्रधान प्रतिनिधि पारसनाथ ने बताया कि गांव के सूखे कुएं की जगत पर पांचू (23) व लवकुश (18) मोबाइल चला रहे थे। पांचू के साथ हाथ मोबाइल अचानक छूटकर सूखे कुएं में गिरने लगा। मोबाइल पकड़ने के चक्कर में पांचू व लवकुश दोनों नीचे गिए गए। सिर में चोट लगने से पांचू गंभीर रूप से घायल हो गए और लवकुश को भी चोटे आई।

ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर दोनों को सूखे कुएं से बाहर निकाला और इलाज कराने के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान पांचू की मौत हो गई। लवकुश का इलाज किया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक देहात थाना वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मौके पर पुलिस भेजकर मामले की छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें