फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थर्माकोल व पॉलीथिन जब्त, लगा 55 हजार का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। प्रतिबंधित थर्माकोल व पॉलीथिन के खिलाफ तुलसीपुर व पचपेड़वा नगरों में शुक्रवार को धरपकड़ अभियान चलाया गया। थर्माकोल व पॉलिथीन जब्त कर 55 हजार रुपये का जुर्माना भी ठोका गया। नगर के लोगों ने प्रशासन की इस कार्रवाई का स्वागत किया है।
विज्ञापन





तहसील तुलसीपुर के नायब तहसीलदार कृष्ण गोपाल पाठक, नगर पंचायत तुलसीपुर के ईओ अनिल कुमार व कस्बा इंचार्ज सभाजीत सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को प्रतिबंधित थर्माकोल व पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाया गया। टीम ने कई दुकानों पर छापा मारा और लोगों से प्रतिबंधित थर्माकोल, पॉलीथिन व प्लॉस्टिक के उत्पादों का प्रयोग न करने की सलाह दी।




टीम ने इस दौरान भारी मात्रा में थर्माकोल व पॉलिथीन जब्त कर 55 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। प्रशासन की इस कार्रवाई को लेकर व्यापारियों ने भी सराहना की है। व्यापारी रुप चंद्र गुप्ता, रामजी आर्य, श्याम बिहारी अग्रहरि, हरविंदर सिंह व गुरमुख सिंह आदि ने प्रशासन के कार्रवाई की सराहना करते हुए लोगों से थर्माकोल व पॉलीथिन का प्रयोग न करने की अपील की जिससे पर्यावरण को नुकसान न हो। पचपेड़वा नगर में भी अभियान चलाया गया।
विज्ञापन





टीम अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रताप पाठक, कांस्टेबिल शफात अली व योगेश्वर यादव ने पुरानी व नई बाजार के सभी दुकानों पर छापा मारा। बृज बिहारी, चाऊ, लाला, शुभम व उमेश चाट भंडार से भारी मात्रा में पॉलिथीन जब्त की गई और कड़ी चेतावनी भी दी गई। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मंजूर आलम व ईओ अरुण कुमार यादव ने थर्माकोल व प्रतिबंधित पॉलीथिन का प्रयोग न करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें