फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका को नहीं दिख रही नगर में प्रतिबंधित पॉलीथिन

विज्ञापन
विज्ञापन
धड़ल्ले से हो रहा प्रतिबंधित पॉलीथिन का इस्तेमाल
विज्ञापन



बलरामपुर। प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग रोकने में बलरामपुर नगर पालिका प्रशासन पूरी तरह से नाकाम दिख रहा है। चौक चौराहे पर दुकानदारों द्वारा खुलेआम उपयोग की जा रही पॉलीथिन नगर पालिका के अफसरों व कर्मियों को दिख ही नहीं रही है।


गुरुवार को जिम्मेदारों ने अभियान के तहत महज 12 हजार रुपये की पॉलीथिन बरामद कर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर ली।


विदित हो कि प्रदेश सरकार पॉलीथिन से होने वाले प्रदूषण को देखते हुए इसे पूरी तरह से प्रतिबंधित करने का प्रयास कर रही है। मगर वीर विनय चौराहे पर धड़ल्ले से प्रतिबंधित पॉलीथिन में फल एवं सब्जी बिक रही है।
विज्ञापन



वहीं नगर पालिका के ईओ व कर्मी भगवतीगंज की दुकानों पर छापेमारी कर पॉलीथिन बरामद करने व 12 हजार रुपये जुर्माना वसूलने का दावा कर रहे हैं।


अब सवाल ये उठता है कि ठेले व पटरी दुकानदारों पर कार्रवाई करने में नगर पालिका प्रशासन क्यों कतरा रहा है। पॉलीथिन के उपयोग का आलम ये है कि नगर की सड़कें तथा नालियां पॉलीथिन से पटी पड़ी हैं। किसी को भी प्रशासन व शासन की कार्रवाई का कोई खौफ नहीं है।


इस संबंध में डीएम कृष्णा करुणेश ने बताया कि नगर पालिका प्रशासन को प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। इसमें लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



वहीं, तुलसीपुर नगर में गुरुवार को प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाया गया। ईओ अनिल कुमार ने बताया कि अभियान के दौरान प्रतिबंधित पॉलीथिन का प्रयोग करते मिले 12 दुकानदारों पर 16 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। अभियान के दौरान नायब तहसीलदार केजी त्रिपाठी, कस्बा इंचार्ज सभाजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें