फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन माह में औंधे मुंह गिर गए सौभाग्य योजना के खंभे

विज्ञापन
विज्ञापन
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। विद्युतीकरण की प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना के खंभे तीन माह में ही औंधे मुंह गिर गए। मानक व गुणवत्ता में कमी के चलते खंभे तेज हवा के झोंके झेल नहीं सके है। ग्रामीणों ने डीएम को शिकायती पत्र भेजकर जांच व कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन



हरैया सतघरवा ब्लॉक के ग्राम पंचायत धामपुर के प्रधान प्रतिनिधि सुनील कुमार तिवारी, राम सागर, उमानाथ तिवारी, पंकज कुमार, ननकने गुप्ता व विजय कुमार गुप्ता आदि ने डीएम को भेजे गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि तीन माह पहले प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना के तहत उनके गांव में विद्युतीकरण कराया गया था।


कार्यदायी संस्था की तरफ से मानक व गुणवत्ता की घोर अनदेखी की गई। खंभे लगाने की जल्दबाजी में क्षेत्र में बीएसएनएल की सेवाएं भी ध्वस्त हो गई है। बीते दिनों आई तेज आंधी में गांव के सभी खंभे जमींदोज हो चुके हैं। न गांव में बिजली रह गई और न ही खंभे दिखाई पड़ रहे हैं।
विज्ञापन



ग्रामीणों ने कार्यदायी संस्था व क्षेत्रीय जेई को भी कई बार शिकायत भेजी लेकिन अभी तक न तो खंभे दुरुस्त किए गए और न ही विद्युत आपूर्ति शुरू हो सकी है। भीषण गर्मी में लोगों को बिजली न रहने पर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने डीएम से मांग किया है कि विद्युतीकरण की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।


डीएम कृष्णा करुणेश ने एक्सईएन पावर कारपोरेशन को निर्देश दिया है कि मामले की जांच कर सात दिन में रिपोर्ट उपलब्ध कराए। डीएम ने एक्सईएन की रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें