बलरामपुर। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम दिल्ली में आयोजित होने वाले ऑल इंडिया इंटर साई ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए सोनम आनंद का चयन किया गया है।
बलरामपुर ताइक्वांडो संघ के सचिव एवं कोच जियाउल हशमत ने बताया कि यह प्रतियोगिता 8 से 10 जून के बीच आयोजित होगी। इस प्रतियोगिता में स्पोटर्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) की टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता के लिए सोनम आनंद का चयन होने पर बलरामपुर ताइक्वांडो संघ के पदाधिकारी डॉ. प्रांजल त्रिपाठी, प्रदुम्न सिंह, रवि सिंह, डॉ. अब्दुल कय्यूम एवं आलोक गुप्ता आदि ने बधाई दी है।