फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन मार्ग दुर्घटनाओं में एक की मौत, 16 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर-देहात-पचपेड़वा (बलरामपुर)। मंगलवार को तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई। 16 लोग घायल हो गए हैं। घटना बलरामपुर देहात तथा तुलसीपुर थाना क्षेत्र में हुई है। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन



तुलसीपुर थाना क्षेत्र के नचौरा मोड़ पर मंगलवार को तेज रफ्तार सवारियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जा रहा है कि पिकअप कठौवा चौराहे से तुलसीपुर आ रही थी। नचौरा मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पिकअप पलटने से 12 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी तुलसीपुर में भर्ती कराया गया।


सीएचसी तुलसीपुर अधीक्षक सुमंत सिंह चौहान ने बताया कि गौरा चौराहा थाना क्षेत्र के भरिया निवासी जनक दुलारी (45), केवलपुर मिश्रौलिया निवासिनी जानू (60) को हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।
विज्ञापन



थाना गौरा चौराहा के ग्राम कोड़री निवासिनी पूजा (28), सुरेश (19) व भानुमती (25), ओरी सिंह डीह निवासी जटाशंकर (50) व जनके (50) सहित पिकअप में सवार में करीब 25 लोगों को हल्की चोटे आई है जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।



देहात थाना क्षेत्र के सिसई पीएचसी के पास मंगलवार को नेशनल हाईवे पर एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया जिसमें तीन लोग घायल हो गए। देहात थाना क्षेत्र के दुर्गापुर निवासी अनमोल (18) अपनी भाभी पूनम (32) के साथ चार वर्षीय प्रशांत को लेकर इलाज कराने बाइक से बलरामपुर जा रहे थे।


स्थानीय लोगों के मुताबिक बलरामपुर से आबर जा रही तेज रफ्तार जीप ने बाइक को टक्कर मार दिया। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाज के दौरान अनमोल की अस्पताल में मौत हो गई है। ग्राम प्रधान दुर्गापुर गौतम तिवारी ने बताया कि मामले की सूचना पुलिस को भी दी गई है। प्रभारी निरीक्षक देहात थाना संतोष सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन शुरु कर दी गई है।


पचपेड़वा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को ठोकर मार दिया। घटना में वीरपुर निवासी महेश चौधरी (18) व ब्यावरा नेपाल निवासी छोटू (17) घायल हो गए। दोनों घायलों को सीएचसी पचपेड़वा में भर्ती कराया गया। डॉ. जय सिंह ने बताया कि महेश चौधरी की हालत गंभीर होने पर उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। छोटू का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें