फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: गन्ना मूल्य वृद्धि से 1.55 लाख किसानों को मिलेगा फायदा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। पेराई सत्र शुरू होने से पहले प्रदेश सरकार ने गन्ना मूल्य बढ़ाकर किसानों को तोहफा दिया है। 30 रुपये प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य बढ़ने से जिले के 1.55 लाख किसानों को फायदा मिलेगा। गन्ना मूल्य बढ़ने से किसान गदगद हैं।
विज्ञापन

जिले की तीनों तहसीलों में तीन चीनी मिल संचालित हैं। इनमें करीब 1.55 लाख गन्ना किसान पंजीकृत हैं, जो हर साल पेराई सीजन में गन्ने की आपूर्ति करते हैं। वर्ष 2025-26 का पेराई सत्र नवंबर में शुरू होने की उम्मीद है। पेराई सत्र शुरू होने से पहले गन्ना मूल्य बढ़ने से किसानों में खुशी की लहर है। अगेती प्रजाति के गन्ने का मूल्य 370 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़कर 400 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है, जबकि पछेती प्रजाति का मूल्य 360 रुपये से बढ़कर 390 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। जिला गन्ना अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि अभी गन्ना मूल्य वृद्धि का कोई शासनादेश नहीं आया है। यदि नया मूल्य निर्धारित किया गया है तो उसी भाव में किसानों का गन्ना खरीदा जाएगा।
सहालग में मिलेगी मदद
सहालग से पहले गन्ना मूल्य बढ़ने से किसानों का काफी मदद मिलेगी। 30 रुपये प्रति क्विंटल दाम बढ़ने किसानों को हजारों रुपये का फायदा होगा। इससे किसान सहालग में आर्थिक संकट से नहीं जूझेंगे।
विज्ञापन

शेषराम वर्मा, किसान
किसानों की बढ़ेगी आमदनी
कई सालों बाद गन्ना मूल्य बढ़ने से किसानों की आमदनी भी बढ़ेगी। मूल्य बढ़ने से किसान गन्ना बोआई के प्रति भी प्रेरित होेंगे, जिससे गन्ने का रकबा भी बढ़ेगा।
विज्ञापन

जुग्गी लाल, किसान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें