फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: जन आरोग्य मेले में 1522 मरीजों का हुआ उपचार

Mon, 27 Apr 2026 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। छुट्टी के दिन मरीजों का उपचार करने के लिए रविवार को 31 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में 1522 मरीजों का उपचार हुआ। इसमें 627 मरीज उल्टी-दस्त व बुखार से प्रभावित दिखे।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जोकहिया में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. जावेद अख्तर ने मरीजों का उपचार किया। दोपहर 12.30 बजे तक यहां पर 42 मरीजों का उपचार हो चुका था। हरैया सतघरवा क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुगौली में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. एसके मिश्र ने मरीजों का उपचार किया। दवा लेने आए मरीज पृथ्वीराज यादव ने बताया कि उनके हाथ-पैर में दर्द है। किरन यादव ने बताया कि उन्हें उल्टी दस्त की समस्या है। उमा देवी ने बताया कि उन्हें कई दिनों से बुखार है। रमेश कुमार गौतम पेट दर्द की समस्या है। फार्मासिस्ट डॉ. अनुराग गुप्त, लैब टेक्नीशियन रामनरायन कुशवाहा, वार्डबॉय सुरेंद्र कुमार व हुकुमचंद आदि मौजूद रहे। सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने बताया कि 31 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले 1522 मरीजों का इलाज किया गया। इसमें 704 पुरुष, 672 महिलाएं व 146 बच्चे शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें