फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव एडवाइजरी बलरामपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। लोकसभा के चुनाव प्रचार का शोर शुक्रवार की शाम को थम गया। चुनावी शोर थमने के बाद अब मतदान कराने पर जोर है। जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों में श्रावस्ती संसदीय सीट पर मतदान कराने के लिए जिला मुख्यालय के स्पोटर्स स्टेडियम से 11 मई को प्रात: सात बजे से 1362 पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी। छठवें चरण के दौरान 12 मई को तीन विधानसभा क्षेत्रों में श्रावस्ती संसदीय सीट का चुनाव कराया जाएगा। नेपाल बार्डर व अंतरजनपदीय सीमाओं पर अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखने के लिए 22 बैरियर लगाए गए है। शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से चुनाव कराने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। तीन विधानसभा क्षेत्रों में लोकसभा चुनाव की निगरानी के लिए जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों को भी तैनात किया गया है।
विज्ञापन


95 मजिस्ट्रेट चुनाव पर रखेंगे कड़ी नजर
श्रावस्ती संसदीय सीट पर 12 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव की निगरानी के लिए 95 मजिस्ट्रेट लगाए गए है। तीन विधानसभा क्षेत्रों को सात जोन में बांटकर जोनल मजिस्ट्रेटों को निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। तीन विधानसभा क्षेत्रों को 88 सेक्टरों में बांटा गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी व एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल ने बताया कि सभी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है। सामान्य प्रेक्षक डॉ. महेंद्र कल्याणकर भी चुनाव की गतिविधियों पर नजर रखेंगे। सामान्य प्रेक्षक को भी सेक्टर मजिस्ट्रेटों को पल-पल की रिपोर्ट उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी दी गई है।

सभी बैरियरों पर होगी सघन जांच
मतदान के दिन 12 मई को जिले की सीमा में प्रवेश करने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। सभी बैरियरों पर गहन जांच पड़ताल के बाद ही सीमा में प्रवेश दिया जाएगा। अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्र ने बताया कि नेपाल बार्डर पर आठ बैरियर लगाए गए है। भारत-नेपाल की सीमा से सटे नंदमहरा, जरवा, बघेलखंड, बरदौलिया, बनकटवा, त्रिलोकपुर, गिद्धहवा व चंदनपुर में बैरियर लगाए गए है। 72 घंटे पहले ही भारत-नेपाल की सीमा का सील कर दिया गया है। सभी पगडंडियों पर एसएसबी 9वीं व 50वीं वाहिनी के जवान गतिविधियों पर कड़ी नजर रख रहे हैं। जनपद सिद्धार्थनगर, श्रावस्ती व गोंडा के साथ-साथ 14 अंतरजनपदीय बैरियर भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन


129 बूथों की होगी वेबकास्टिंग
ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर प्रतीक नरेश ने बताया कि जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों में 129 बूथों की वेबकास्टिंग कराई जाएगी। इन बूथों से वेबकास्टिंग कराने के लिए आधुनिक आईपी कैमरे लगाए गए हैं। श्रावस्ती संसदीय क्षेत्र से जुड़े तुलसीपुर, गैसड़ी व सदर विधानसभाओं में 43-43 मतदान केंद्रों की लाइव वेबकास्टिंग कराई जाएगी। कलेक्ट्रेट सभागार में दो बड़े-बड़े एलईडी लगाकर वेबकास्टिंग वाले बूथों का लाइव प्रसारण किया जाएगा और इसी के माध्यम से निर्वाचन आयोग नई दिल्ली को भी रिपोर्ट भेजी जाएगी। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनसेवा केंद्र संचालकों की बैठक कर उन्हें वेबकास्टिंग के संबंध में ट्रेनिंग दी गई है।

तीन सखी बूथों पर तैनात होंगे महिला कार्मिक
तीन सखी बूथ भी बनाए गए हैं। सभी सखी बूथों पर महिला मतदान कार्मिकों को तैनात किया जाएगा। सदर विधानसभा में एमडीके बालिका इंटर कॉलेज, तुलसीपुर विधानसभा में कस्तूरबा आर्य बालिका इंटर कॉलेज तथा गैसड़ी में कन्या प्राइमरी पाठशाला पचपेड़वा को सखी बूथ बनाया गया है।

वोटरों को आकर्षित करेंगे 15 मॉडल बूथ
जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में 15 मॉडल बूथों पर भी मतदान की व्यवस्था कराई गई है। सभी मॉडल बूथों को चाक-चौबंद कराया जा रहा है। मॉडल बूथों पर वोटरों के लिए कुर्सी व मेज की व्यवस्था कराई जा रही है। रंग-बिरंगे गुब्बारों से मॉडल बूथों को सजाया जा रहा है। सभी मॉडल बूथों पर वोटरों को अखबार व पत्रिकाएं भी पढ़ने को मिलेंगी। बच्चों को झूलने के लिए झूला उपलब्ध कराया जाएगा। मॉडल बूथों पर नमकीन व समोसो के साथ चाय की चुस्की भी ले सकेंगे। सदर, गैसड़ी तथा तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र में पांच-पांच बूथ मॉडल बनाए जा रहे है।

अंतिम बूथ तक पहुंचने में लगेगा तीन घंटा
भारत-नेपाल सीमा से सटे इमिलिया कोडर मतदान केंद्र तक कार्मिकों को पहुंचने में करीब तीन घंटा लगेेगा। दूरी को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने 11 मई को प्रात: सात बजे से स्पोटर्स स्टेडियम से पोलिंग पार्टियों को रवाना करने का निर्णय लिया है। एआरटीओ फरीदउद्दीन ने बताया कि जिला मजिस्ट्रेट के निर्देश पोलिंग पार्टियों को मतदेय स्थल तक पहुंचाने के लिए छोटे व बड़े वाहनों का अधिग्रहण पहले ही किया जा चुका है। सभी वाहनों को बड़ा परेड में खड़ा कराया गया है। स्पोटर्स स्टेडियम में पोलिंग पार्टियों को बस्ता व अन्य संसाधन उपलब्ध कराकर बसों व अन्य वाहनों से मतदान स्थलों तक पहुंचाया जाएगा। चुनाव के दिन सार्वजनिक वाहन चलेंगे। 200 मीटर परिधि के अंदर बूथ तक वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। मतदेय स्थल तक निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों को ही जाने की अनुमति है।

इन नंबरों पर करें शिकायत
श्रावस्ती संसदीय सीट के विधानसभा तुलसीपुर, गैसड़ी व सदर में मतदान के दिन किसी भी समस्या के लिए तत्काल शिकायत दर्ज कराएं। पोलिंग बूथ पर ईवीएम व वीवीपैट की खराबी अथवा किसी भी तकनीकी व सामान्य समस्या के तत्काल निराकरण के लिए शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। तहसील मुख्यालय तुलसीपुर में अवर अभियंता सीताराम के मोबाइल नंबर 9454550429, ननकऊ प्रसाद दूबे के मोबाइल नंबर 9454414988, बिकाऊ लाल दूबे के मोबाइल नंबर 9721099989 व राम उजागिर के मोबाइल नंबर 9451713420 पर तहसील मुख्यालय सदर में अवर अभियंता विनय कुमार के मोबाइल नंबर 9450679272, पवन कुमार के मोबाइल नंबर 8318099027, झीनक प्रसाद के मोबाइल नंबर 7985223429 व प्रदीप कुमार वर्मा के मोबाइल नंबर 7096772925 तथा कलेक्ट्रेट के निर्वाचन कंट्रोल रुम में अवध अभियंता संतोष कुमार वर्मा के मोबाइल नंबर 9454613343, अरविंद कुमार के मोबाइल नंबर 9792475216, नूर ऐन अहमद के मोबाइल नंबर 9415049368, वरिष्ठ सहायक जिला कृषि अधिकारी कार्यालय राघवेंद्र पटेल के मोबाइल नंबर 7007802710 तथा जय शंकर श्रीवास्तव के मोबाइल नंबर 9454414987 पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

पद का नाम-मोबाइल नंबर
सामान्य प्रेक्षक-8738859668
डीएम-9454417536
एसपी-9454400256
एसडीएम सदर-9454416055
एसडीएम तुलसीपुर-9454416057
अपर एसडीएम सदर-9454416064

915 बूथों पर सुरक्षा के रहेंगे व्यापक इंतजाम
एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों में 915 पोलिंग बूथ संवेदन व अति संवेदन तथा क्रिटिकल के रूप में चिह्नित किए गए हैं। संवेदन व अति संवेदन तथा क्रिटिकल बूथों पर पर्याप्त मात्रा में सशस्त्र सुरक्षा बल तैनात किए जाएंगे। 382 अति संवेदन, 310 संवेदन व 223 क्रिटिकल बूथ बनाए गए हैं। सदर विधानसभा में 160 अति संवेदन, 147 संवेदन व 69 क्रिटिकल बूथ हैं। गैसड़ी विधानसा में 123 अति संवेदन, 88 संवेदन व 79 क्रिटिकल तथा तुलसीपुर विधानसभा में 99 अति संवेदन, 75 संवेदन व 75 क्रिटिकल बूथ बनाए गए है। बाहर से फोर्स की 12 कंपनियां मंगाई गई है। 9 कंपनी पैरा मिलेट्री तथा तीन कंपनी पीएसी की चुनाव के दिन बूथों पर तैनात की जाएंगी। एक प्लाटून पैरा मिलेट्री फोर्स अतिरिक्त उपलब्ध कराई गई है। जिले के 3082 सशस्त्र सुरक्षा बलों के साथ 3218 होम गार्ड भी लगाए गए है।

11.36 लाख वोटर करेंगे मतदान
जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम कृष्णा करुणेश ने बताया कि जिले के 1362 मतदान केंद्रों पर 12 मई को वोट डाले जाएंगे। जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों में 11,36,226 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वोटिंग प्रक्रिया की निगरानी के लिए 712 मतदान केंद्र बनाए गए है। सदर विधानसभा के 479 मतदान केंद्रों पर 2,28,452 पुरुष, 1,86,652 महिला व 9 थर्ड जेंडर के साथ कुल 4,15,113, तुलसीपुर विधानसभा के 453 मतदान केंद्रों पर 2,02,267 पुरुष, 1,66,489 महिला व 16 थर्ड जेंडर के साथ कुल 3,68,772 तथा गैसड़ी विधानसभा के 430 मतदान केंद्रों पर 1,91,125 पुरुष, 1,61,193 महिला व 23 थर्ड जेंडर के साथ कुल 3,52,341 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें। तीनों विधानसभा क्षेेत्रों के एआरओ को मतदाता पर्ची बंटवाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी बीएलओ को चुनाव से पहले घर-घर मतदाता पर्ची पहुंचाने का निर्देश दिया गया है। मतदाता पर्ची पहुंचाने में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें