फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा तय करे कि वह खाकी के साथ है या कसाब के साथ: राज बब्बर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पचपेड़वा-बलरामपुर। भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ने हेमंत करकरे के खिलाफ बयान देकर यह सिद्ध कर दिया है कि वह खाकी के साथ नहीं बल्कि कसाब के साथ है। वह यह तय करे कि किसके साथ है। सपा-बसपा गठबंधन केवल निजी हित के लिए बना है। चुनाव बाद यह टूट जाएगा।

ये बातें बुधवार को पचपेड़वा नगर के फजले रहमानिया इंटर कॉलेज में श्रावस्ती लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने कहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा हताश हो चुकी है इसलिए हेमंत करकरे जैसे देशभक्त के खिलाफ उल्टी-सीधी टिप्पणी कर रही है। भाजपा यह तय करे कि वह खाकी के साथ है या कसाब के साथ। न ही गरीबों को 15 लाख मिला और न ही काला धन देश में आया। स्थानीय भाजपाइयों ने सांसद आदि के संरक्षण में अवैध खनन व कटान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गठबंधन का प्रत्याशी आज तक पंचायत चुनाव नहीं जीत सका है वह अब सांसद बनने यहां पर बाहर से आया है। उन्होंने कहा कि आप लोग धीरू सिंह को सांसद बनाएं। मैं इन्हें केंद्र में मंत्री बनाऊंगा। इस अवसर पर बलरामपुर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुज सिंह, श्रावस्ती जिलाध्यक्ष अजय सिंह, डॉ. इश्तियाक अहमद, श्याम जायसवाल, खालिद बिन अफजल, अख्तर हुसैन व राज बहादुर यादव समेत तमाम कांग्रेसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें