फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर अभद्रता करने वाला शिक्षक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर अभद्रता करने वाला शिक्षक निलंबित
विज्ञापन


बलरामपुर। उच्चाधिकारियों के खिलाफ टिप्पणी करना शिक्षक को भारी पड़ गया है। बीएसए ने शिक्षक को निलंबित कर दिया है। प्रकरण की जांच खंड शिक्षाधिकारी श्रीदत्तगंज को सौंपी गई है।

बीएसए हरिहर प्रसाद ने बताया कि पचपेड़वा शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मालदा में तैनात सहायक अध्यापक विजय कुमार वर्मा ने व्हाट्सएप ग्रुप नवनियुक्त शिक्षक बलरामपुर पर 23 फरवरी को विभागध्यक्ष, सचिव एवं बीएसए के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की है। विजय कुमार वर्मा की नियुक्ति गत सितंबर माह में की गई थी।
विज्ञापन


नियुक्ति के छह माह के अंदर ही शिक्षक ने नियोक्ता अधिकारी के संबंध में अभद्र टिप्पणी की है। जिसके चलते उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। निलंबन अवधि में उक्त अध्यापक को प्राथमिक विद्यालय कंचनपुर पचपेड़वा से संबद्ध किया है।
विज्ञापन


निलंबन के दौरान अध्यापक को जीवन निर्वाह भत्ता अर्धवेतन देय होगा। उन्होंने यह भी बताया कि प्रकरण की जांच के लिए बीईओ श्रीदत्तगंज को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।

बीईओ से संबंधित अध्यापक को आरोप पत्र निर्गत करने तथा तथ्यात्मक जांच आख्या ससमय प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें