फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

01 एडवाइजरी-बलरामपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन में 30 प्रतिशत धान खरीदने की चुनौती
विज्ञापन


बलरामपुर। जिले में दो दिन के अंदर 30 प्रतिशत धान खरीदने की महकमे के सामने बड़ी चुनौती है। जिले के 16 क्रय केंद्रों पर एक नवंबर से 25 फरवरी तक महज 70 प्रतिशत ही धान की खरीद की जा सकी है।

जिले के मात्र 1266 किसानों ने ही सरकारी एजेंसियों के हाथों अपना धान बेचा है। क्रय केंद्रों के अफसरों व कर्मियों की मनमानी से किसान क्रय केंद्रों पर धान बेचने से कन्नी काट रहे हैं।
विज्ञापन


डिप्टी आरएमओ विनय प्रताप सिंह ने मंगलवार को बताया कि खरीफ क्रय वर्ष 2018-19 में एक नवंबर 2018 से धान खरीद की शुरुआत हुई। खाद्य विभाग के चार और पीसीएफ के 12 क्रय केंद्र संचालित किए गए।

खाद्य विभाग को 1500 एमटी तथा पीसीएफ को 9200 एमटी धान खरीदने का लक्ष्य शासन से निर्धारित किया गया। खाद्य विभाग ने 25 फरवरी तक 124.18 प्रतिशत के साथ 1862.74 एमटी तथा पीसीएफ ने 61.13 प्रतिशत के साथ 5624.02 एमटी धान खरीदा है।
विज्ञापन


जिले में अभी तक 69.97 प्रतिशत धान की खरीद की गई है जो गत वर्ष की अपेक्षा बेहतर है। गत वर्ष 25 फरवरी तक मात्र 28.56 प्रतिशत धान खरीदा गया था।

जिले के 1266 किसानों से 13 करोड़ 25 लाख 16 हजार रुपये का धान खरीदा गया जिसके सापेक्ष 12 करोड़ 56 लाख 71 हजार रुपये का भुगतान कर दिया गया है।

शेष भुगतान की प्रक्रिया जारी है। शीघ्र ही किसानों के बैंक खातों में समस्त धनराशि का भुगतान कर दिया जाएगा। जिले में सात मिलर्स से धान की कुटाई कराई गई है। उधर किसानों ने आरोप लगाया कि सरकारी क्रय केंद्रों पर मनमानी के चलते बिचौलियों के हाथ धान बेचना पड़ा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें