केजीबीवी देहात के किचन में मिले खाने के एक्सपाईरी सामान
बलरामपुर। केजीबीवी देहात के किचन में खाने के एक्सपाईरी डेट के सामान पाए गए है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम के निरीक्षण में लापरवाही का खुलासा हुआ है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने एक्सपाईरी डेट के सामानों को नष्ट कराकर स्टाफ को खाद्य पदार्थो के संबंध में जानकारी दी।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार पांडेय के नेतृत्व में मंगलवार को केजीबीवी देहात का निरीक्षण किया। किचन एवं स्टोर रुम में अधिक गर्मी व उमस पाए जाने पर एग्जास्ट फैन लगवाने का निर्देश दिया गया है।
किचन के स्टोर रुम में 13 पैकेट एक्सपाईरी डेट का चॉट मसाला पाउडर पाया गया जिसे तत्काल नष्ट कराया गया। रसोईयां का स्वास्थ्य प्रमाण पत्र न मिलने पर तत्काल वार्डेन को रसोईयां की स्वास्थ्य का जांच कराने का सुझाव दिया गया।
इस दौरान छात्राओं, शिक्षकों व रसोईयां को खाद्य पदार्थो के सुरक्षित उपयोग, रख-रखाव, घरेलू जांच के तरीके आदि की जानकारी दी गई। शाकाहारी व मांसाहारी भोजन खराब होने की पहचान बताई गई। खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थो का उपयोग न करने की हिदायत दी गई।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी लालमणि यादव व वार्डेन नीलम सिंह ने भी छात्राओं को जानकारी दी। प्रयोगशाला की जांच में वीर विनय चौक स्थित आशुतोष कुमार, राजू नई बाजार तुलसीपुर का खोया अधोमानक पाया गया है।
देहात थाना के निकट स्थित बड़े लाल, राम सुरेश, धुसाह स्थित संतलाल, बड़ा पुल निवासी विजय बहादुर, इटईरामपुर निवासी बालकराम का दूध अधोमानक मिला है। सभी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।