फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिड्डी दल के हमलों से निपटने के लिए 150 ट्रैक्टरों से होगा स्प्रे

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। राजस्थान, मध्य प्रदेश व उत्तर प्रदेश के झांसी व आगरा जिलों में टिड्डी दलों के बढ़ते प्रकोप को लेकर प्रशासन पूरी तरह से सतर्क हो गया है। शासन ने प्रकोप की दशा में डीएम को आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कार्य करने का अधिकार दिया है।
विज्ञापन

किसानों से सावधान रहने की अपील की जा रही है। डीएम कृष्णा करुणेश पने आपात बैठक कर टिड्डी दलों के प्रकोप से निपटने के लिए अफसरों को जिम्मेदारियां सौंप दी हैं। टिड्डी दलों के हमलों से निपटने को 150 ट्रैक्टरों को माउंटेड स्प्रे के लिए तैयार कर दिया गया है। कंट्रोल रूम नंबरों से टिड्डी दलों के आने की निगरानी की जा रही है।
जिला कृषि रक्षा अधिकारी सलीमुद्दीन ने शुक्रवार को बताया कि शासन ने टिड्डी दलों के हमलों को लेकर सतर्क रहने का निर्देश दिया है। टिड्डी दल जंगली नीम को छोड़कर बाकी सभी हरी फसलों को बर्बाद कर देता है। वन क्षेत्र व बागों के पत्तियों का चट कर जाता है। टिड्डी दलों से निपटने के लिए तीनों तहसीलों में 50-50 ट्रैक्टरों का माउंटेड स्प्रे कराने के लिए तैयार कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिले की सीमा में टिड्डी दलों के प्रवेश करते ही ध्वनि यंत्रों/थाली/डीजे आदि के माध्यमों से शोर उत्पन्न करके खेतों में उतरने से रोका जाएगा। प्रवेश के समय पटाखे व आग जलाकर धुआं किया जाएगा। खाली खेतों में जोताई कराकर तत्काल पानी भर दिया जाएगा। टिड्डी के मार्ग को लगातार निगरानी की जा रही है।
टिड्डियां रात में आठ बजे से छह बजे तक खेतों में प्रवास करती हैं। उसी समय रसायिनक नियंत्रण विधि अपनाया जाएगा। राज्य सरकार के कंट्रोल रूम नंबर उप कृषि निदेशक कृषि रक्षा मुख्यालय विजय कुमार सिंह के मोबाइल नंबर 9450020578, सहायक निदेशक कृषि रक्षा विनय सिंह के मोबाइल नंबर 9452487879 और कृषि निदेशालय कंट्रोल रूम नंबर 0522-2205867 पर सूचना दें।
जिला स्तरीय कंट्रोल रूम नंबर उप कृषि निदेशक डॉ. प्रभाकर सिंह के मोबाइल नंबर 8787222590, जिला कृषि रक्षा अधिकारी सलीमुद्दीन के मोबाइल नंबर 8299139122, जिला कृषि अधिकारी मनजीत कुमार के मोबाइल नंबर 9415142433, जिला गन्ना अधिकारी आरएस कुशवाहा के मोबाइल नंबर 7248054542 व वरिष्ठ प्राविधिक सहायक के मोबाइल नंबर 9415771666 पर सूचना दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें