फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस मुठभेड़ में घायल 15 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार

विज्ञापन
बलरामपुर के संयुक्त जिला चिकित्सालय में घायलों की जानकारी लेते एसपी हेमंत कुटियाल - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
लीडबलरामपुर। पुलिस से मुठभेड़ में घायल बस्ती जिले का 15 हजार इनामिया अपराधी गिरफ्तार कर लिया गया है। देहात कोतवाली की पुलिस ने बुधवार की भोर में सीओ सिटी वरुण मिश्र के नेतृत्व में हरिहरगंज बाजार व एसएसबी 9वीं वाहिनी मुख्यालय के बीच नेशनल हाईवे पर भागते हुए धर दबोचा। घायल अपराधी का पुलिस की निगरानी में संयुक्त जिला अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। घटना में दो पुलिस कर्मियों को भी चोटें आई हैं।
विज्ञापन

मामले का खुलासा करते हुए एसपी हेमंत कुटियाल ने बताया कि अरविंद मिश्र के पर्यवेक्षण में सीओ सिटी ने देहात कोतवाल पंकज सिंह के साथ हरिहरगंज बाजार व 9वीं वाहिनी एसएसबी मुख्यालय के बीच नेशनल हाईवे पर भागते हुए 15 हजार के इनामी अपराधी शनी को धर दबोचा है। इनामी अपराधी ने पुलिस पर फायर किया। गैंगेस्टर एक्ट में वांछित बस्ती जनपद का इनामी अपराधी शनी पथरकट्ट बाइक से बलरामपुर से बहराइच की तरफ जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस फोर्स ने उसे रोकने का प्रयास किया तभी पुलिस पर वह फायर करने लगा। जमालीजोत जाने वाले बंधे के पास बाइक पर पीछे बैठे शनी को गोली लगी और दोनों गिर गए। कोहरा व अंधेरे का लाभ लेकर बाइक चालक भागने में सफल हो गया और शनी को गिरफ्तार कर लिया गया।
शनी ने अपना पता ग्राम धुसाह कोतवाली देहात बलरामपुर बताया है। तलाशी के दौरान तमंचा, जिंदा कारतूस आदि बरामद हुआ। अभियुक्त को हिरासत में लेकर संयुक्त जिला चिकित्सालय में कड़ी सुरक्षा के बीच इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घटना में दरोगा उमेश चन्द्र वर्मा तथा सिपाही रणविजय सिंह घायल हो गए। इनका भी इलाज कराया जा रहा है। शनी बस्ती जनपद में कई मामलों में वांछित अपराधी रहा है। शनी वर्ष 2018 से गैंगेस्टर में वांछित था। बस्ती पुलिस ने शनी के ऊपर 15 हजार का इनाम घोषित किया है। कार्रवाई के दौरान वरिष्ठ एसआई शंभू शुक्ल, उप निरीक्षक डीपी सिंह, आरक्षी भोला, सोनू जायसवाल व मनीष आदि की टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें