फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी समेत 147 पुलिस अफसरों व कर्मियों को मिला सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। कुंभ मेले में शानदार योगदान देने वाले जिले के 147 पुलिस अफसरों व कर्मियों को सीएम योगी आदित्यनाथ की तरफ से गणतंत्र दिवस पर सम्मानित किया गया था। शासन स्तर से भेजे गए प्रशस्ति पत्रों को पुलिस लाइन में बुधवार को एसपी देवरंजन वर्मा ने सम्मानित किया। एएसपी अरविंद मिश्र ने एसपी को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि बलरामपुर जनपद में तैनात एएसपी सहित 18 एसआई, आठ मुख्य आरक्षी, यूपी 112 के 111, पुरुष आरक्षी के 94, महिला आरक्षी के पांच और फायर सर्विस के 9 पुलिस अफसरों व कर्मियों को शासन स्तर से कुंभ मेले में शानदार योगदान पर सम्मानित किया गया है।
यह उपलब्धि हासिल कर जिले की पुलिस ने मिसाल कायम की है। सीएम के निर्देश पर बुधवार को पुलिस लाइंस सभागार में कुंभ मेले में शानदार योगदान देने पर एसपी व एएसपी समेत 147 पुलिस अफसरों व कर्मियों को शासन का प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। सभी पुलिस अफसरों व कर्मियों ने प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने के बाद एक दूसरे को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें