फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यह देश न रुकेगा, न झुकेगा बस आगे ही बढ़ेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। भाजपा द्वारा जगह-जगह मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महा संवाद का सीधा प्रसारण दिखाया गया। प्रधानमंत्री मोदी के संवाद को सुनकर कार्यकर्ताओं में जोश भर गया।
विज्ञापन



नगर के तुलसीपार्क स्थित भाजपा कार्यालय अटल भवन में मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम में पयागपुर के विधायक सुभाष चंद्र त्रिपाठी, भाजपा नेता शरदेंदु त्रिवेदी शरद, जिलाध्यक्ष राकेश सिंह एवं पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह गुड्डू ने कहा कि जब दुश्मन किसी देश पर हमला करता है तो उसका मकसद यह भी होता है कि विरोधी की गति व प्रगति रुक जाए।


भारत में हुए आतंकी हमले का मुंहतोड़ जबाब देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरी दुनिया को दिखा दिया है कि यह देश न रुकेगा, न झुकेगा बस आगे ही बढ़ेगा। इस अवसर पर जिला महामंत्री डॉ. अजय सिंह पिंकू, मीडिया प्रभारी डीपी सिंह, नगर अध्यक्ष बृजेंद्र तिवारी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजू तिवारी, पिंकी सिंह व रवि मिश्रा सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन



श्रीदत्तगंज में सदर विधायक पल्टूराम के नेतृत्व में भाजपा नेता घनश्याम तिवारी, अशोक कुमार दूबे, मोनू श्रीवास्तव, ओम प्रकाश व रामनेवास वर्मा आदि ने मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री का संवाद सुना। रेहरा बाजार के महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हरिवंश सिंह, गणेश प्रताप व पिंकू मौजूद रहे।

तुलसीपुर नगर में क्षेत्रीय विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने कहा कि भारतीय वायु सेना के एयर स्ट्राइक से भारत ने एक सशक्त राष्ट्र का लोहा मनवाया है। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह, विष्णु देव गुप्ता, प्रवीण सिंह विक्की, दिलीप गुप्ता व रामजी आर्य सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संवाद को सुना और एयर स्ट्राइक के लिए सराहना भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें