फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन जोनल मजिस्ट्रेटों की निगरानी में होंगी डिग्री कालेज की परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के 12 डिग्री कॉलेजों में वार्षिक परीक्षाओं के निगरानी के लिए तीन जोनल मजिस्ट्रेटों को तैनात किया है। नकलविहीन व सुचितापूर्ण ढंग से परीक्षाएं कराने में सात सेक्टर व 12 स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को भी तैनात किया गया है।
विज्ञापन



एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल ने गुरुवार को बताया कि जिले के 12 डिग्री कॉलेजों में 22 फरवरी से वार्षिक परीक्षाएं कराई जा रही हैं। कुलपति सिर्द्घाथनगर ने 13 फरवरी को पत्र भेजकर नकलविहीन व सुचितापूर्ण ढंग से परीक्षा कराने की जिम्मेदारी सौंपी है।


सदर एसडीएम को एमएलके पीजी कॉलेज, शक्ति स्मारक संस्थान दुल्हिनपुर, राम छत्तर सिंह महाविद्यालय केरवनिया शिवपुरा व चौधरी लालता प्रसाद सिंह बौद्घ महाविद्यालय श्रीदत्तगंज, तुलसीपुर एसडीएम को राजकीय महाविद्यालय पचपेड़वा, दीप नरायण सिंह महाविद्यालय तुलसीपुर व विमला विक्रम महाविद्यालय पचपेड़वा तथा उतरौला एसडीएम को श्री रामतीरथ चौधरी महाविद्यालय इमिलिया बनघुसरा उतरौला, अवधराजी महिला महाविद्यालय देवरिया जंगली हुसैनाबाद उतरौला, नेशनल महिला महाविद्यालय रेहरा बाजार, हाजी स्माईल महाविद्यालय सादुल्लाहनगर तथा एजी हाशमी डिग्री कालेज उतरौला का जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है।
विज्ञापन



इसके अतिरिक्त आठ सेक्टर व 12 स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं। सभी मजिस्ट्रेटों को नकलविहीन व सुचितापूर्ण ढंग से परीक्षा कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें