फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

175.50 करोड़ से सुगम होगा तहसील से जिला मुख्यालय का सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर में 11 छोटे और चार बड़े पुलों का होगा निर्माण
विज्ञापन



बलरामपुर। 10 लाख लोगों का सफर सुहाना करने के लिए सड़कों का चौड़ीकरण एवं डिपों पर पुलों का निर्माण कराया जा रहा है। सड़कों का चौड़ीकरण एवं पुलों के निर्माण पर 175.50 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।


28 किलोमीटर लंबे तुलसीपुर-बलरामपुर मार्ग पर 11 छोटे व चार बड़े पुलों का निर्माण कराया जाएगा। बरसात के मौसम में बाढ़ आने से तुलसीपुर तहसील से जिला मुख्यालय पर पड़ने वाले डिपो पर पानी भरने से आवागमन पूरी तरह से बंद हो जाता है। पुल का निर्माण होने के बाद बाढ़ में भी लोग सुहाने सफर का आनंद ले सकेंगे।
विज्ञापन



कार्यदायी संस्था कृष्णा कंस्ट्रक्शन के मुताबिक झारखंडी रेलवे स्टेशन पर ओवरब्रिज एवं तुलसीपुर से बलरामपुर चैलेंज 323-351 सड़क का सात मीटर से चौड़ीकरण कर 10 मीटर करने में लगभग 100 करोड़ रुपये खर्च होंगे।


सड़कों के चौड़ीकरण का काम शुरू कर दिया गया है। झारखंडी ओवरब्रिज के कार्य में कुछ तकनीकी कमियों के कारण निर्माण शुरू नहीं हो सका है जिसे दूर करने के बाद ओवरब्रिज का काम भी शुरू हो जाएगा।


बाढ़ के समय तुलसीपुर से जिला मुख्यालय पर पड़ने वाले डिपों पर पानी भर जाता है। डिपों पर बाढ़ का पानी भरने से तीन से चार दिन तक आवागमन पूरी तरह बंद रहता है। इस दौरान इन मार्गों पर फंसे लोगों का दुश्वारियां झेलनी पड़ती थीं।


इन मार्गों पर डिपों को पुल में परिवर्तन करने के लिए चार स्थानों पर 100 से 102 मीटर लंबे बड़े पुल का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। इन पुलों के निर्माण में लगभग सात से आठ करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसी तरह 11 छोटे पुलों का निर्माण भी कराया जा रहा है जिनके निर्माण में प्रति पुल लगभग तीन से चार करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन



डीएम कृष्णा करुणेश ने बताया कि सड़कों का चौड़ीकरण एवं पुलों का निर्माण शुरू कर दिया गया है। डिपों पर पुल बनवाया जा रहा है। डिपो पर बरसात के समय बाढ़ आने से आवागमन बंद हो जाता था। पुल बनने से शहरवासियों को इस समस्या से निजात मिल जाएगी। सड़क एवं पुलों के निर्माण में लगभग डेढ़ वर्ष का समय लगेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें