फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: अखिल भारतीय हॉकी टूर्नामेंट में भिड़ेंगी देश की 14 टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। महाराजा सर भगवती प्रसाद सिंह अखिल भारतीय प्राइजमनी हॉकी टूर्नामेंट एमएलके पीजी कॉलेज के हॉकी मैदान पर 19 से 23 दिसंबर तक खेला जाएगा। पांच दिनों तक चलने वाले इस हॉकी महाकुंभ में देश की 14 प्रतिष्ठित टीमें भाग लेंगी। तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए शुक्रवार को कॉलेज पुस्तकालय सभागार में आयोजन समिति की बैठक हुई।
विज्ञापन

बैठक में महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव रिटायर्ड कर्नल संजीव कुमार वार्ष्णेय ने कहा कि 1938 से लगातार टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य अतिथि प्रबंध समिति के निवर्तमान सचिव रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल आरके मोहंता ने कहा कि यह आयोजन केवल महाविद्यालय का नहीं, बल्कि पूरे जनपद के खेलप्रेमियों का सपना है। उन्होंने नगरवासियों से अपील की कि वे इस ऐतिहासिक टूर्नामेंट की सफलता में बढ़-चढ़कर सहयोग दें। प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय ने पिछले आयोजन की समीक्षा रिपोर्ट प्रस्तुत की और सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। टूर्नामेंट आयोजन सचिव डॉ. राजीव रंजन ने बताया कि 14 में से 11 टीमों ने भागीदारी की सहमति भेज दी है, शेष टीमों का पत्र जल्द प्राप्त होने की उम्मीद है।
बैठक में प्रो. आरके सिंह, शाबान अली, इकबाल फ्लावर, रघुनाथ अग्रवाल, अजय श्रीवास्तव, डॉ. एमपी तिवारी, प्रो. मोहिउद्दीन अंसारी, प्रो. एसपी मिश्र, सोमेंद्र विक्रम सिंह, मोहम्मद हसन कुरैशी, मोहम्मद जकी, डॉ. राकेश चन्द्र, रवि मिश्र, डॉ. मोहम्मद अकमल, मीडिया प्रभारी लेफ्टिनेंट डॉ. देवेन्द्र कुमार चौहान, डॉ. शालिनी सिंह व राशि सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें