फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: चोरी की घटनाओं के खुलासे में लापरवाही पर 14 दरोगा लाइन हाजिर

Fri, 01 May 2026 10:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं और उनके खुलासे में लापरवाही मिलने पर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न थानों और पुलिस चौकियों पर तैनात 14 उपनिरीक्षकों को पुलिस लाइन स्थानांतरित कर दिया है। आदेश जारी होते ही पूरे पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है।
विज्ञापन



पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश में कहा गया है कि चोरी की घटनाओं के खुलासे में लापरवाही, कार्य में शिथिलता और अपेक्षित परिणाम न मिलने पर यह कार्रवाई की गई है। संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि स्थानांतरित उपनिरीक्षकों को तत्काल कार्यमुक्त कर पुलिस लाइन रवाना करें तथा अनुपालन रिपोर्ट शीघ्र उपलब्ध कराएं। कार्रवाई के तहत कोतवाली नगर से उपनिरीक्षक ज्ञानचंद, चौकी जेतनपुर थाना गौरा चौराहा से राम कुमार वर्मा, थाना गौरा चौराहा से राजेश गुप्ता, थाना तुलसीपुर से केशव प्रसाद और प्रदीप यादव, चौकी कंचनपुर थाना तुलसीपुर से कौशल किशोर भार्गव, कोतवाली गैसड़ी से नवनीत सिंह व राहुल सिंह, थाना पचपेड़वा से अविनाश कुमार सिंह व अर्जुन प्रसाद, चौकी महदेइया थाना श्रीदत्तगंज से अरुण कुमार पटेल, थाना श्रीदत्तगंज से मृत्युंजय, चौकी इटईरामपुर थाना गैंड़ास बुजुर्ग से शिवेंद्र प्रताप सिंह तथा चौकी जेल थाना कोतवाली देहात से वीरेंद्र कुमार पाल को पुलिस लाइन भेजा गया है। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में उपनिरीक्षकों पर कार्रवाई को पुलिस विभाग में कड़ा संदेश माना जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने सभी क्षेत्राधिकारियों से जांच रिपोर्ट भी मांगी है। सूत्रों की मानें तो जिले में हाल के दिनों में चोरी की कई घटनाओं को लेकर पुलिस कार्यशैली पर सवाल उठ रहे थे। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने समीक्षा कर जिम्मेदारी तय करते हुए यह कदम उठाया।



थानों में बढ़ेगी जवाबदेही, होंगे सतर्क



इस कार्रवाई के बाद सभी थाना प्रभारियों और चौकी इंचार्जों में भी सतर्कता बढ़ गई है। माना जा रहा है कि अब रात की गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी, लंबित मामलों के निस्तारण और अपराधियों की धरपकड़ में तेजी लाई जाएगी। लगातार चोरी की घटनाओं से परेशान आम जनता ने पुलिस अधीक्षक की कार्रवाई का स्वागत किया है। लोगों का कहना है कि यदि इसी तरह जवाबदेही तय होती रही तो अपराधियों पर लगाम लगेगी और कानून व्यवस्था मजबूत होगी। पुलिस महकमे में चर्चा है कि यह कार्रवाई केवल शुरुआत है। आने वाले दिनों में कार्यप्रणाली की समीक्षा के बाद और भी सख्त कदम उठाए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें