बलरामपुर। जिले में कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। सोमवार की रात व मंगलवार को आई कोरोना रिपोर्ट में कुल 14 लोग पॉजिटिव पाए गए। पॉजिटिव पाए गए लोगों को इलाज के लिए लेवल-1 कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया गया है। सभी की कांटैक्ट ट्रेसिंग शुरू कर दी गई है।
जिला सूचना कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की रात व मंगलवार को आई कोरोना रिपोर्ट में कुल 14 लोग पॉजिटिव पाए गए। पॉजिटिव पाए गए लोगों में बलरामपुर नगर क्षेत्र के मोहल्ला नईबस्ती व सिविल लाइन में 4-4, टेढ़ी बाजार में एक, बलरामपुर ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम धुसाह में दो व समगरा में एक तथा गैसड़ी ब्लॉक के ग्राम भोजपुर में एक सहित कुल 14 लोग शामिल हैं।
पॉजिटिव पाए गए सभी लोगों को इलाज के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय घूघुलपुर स्थित लेवल-1 कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया गया है। इन लोगों के कांटैक्ट की तलाश शुरू कर दी गई है। पॉजिटिव पाए गए लोगों के संपर्क में आए सभी लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा।
जिला सूचना कार्यालय से यह भी बताया गया है कि मंगलवार को विभिन्न स्थानों पर भर्ती 15 कोरोना मरीजों की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव मिली है। स्वस्थ हुए इन मरीजों को 14 दिन होम क्वारंटीन रहने का निर्देश देते हुुए घर भेज दिया गया है। जिले में कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या 1604 हो गई है। 1414 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके है। 25 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में एक्टिव केस 164 हैं।