फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 14 ग्राम पंचायत अधिकारियों का हुआ तबादला

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में 14 ग्राम पंचायत अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया है। मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता के अनुमोदन पर यह ताबदले किए गए हैं। सभी को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया उपाध्याय ने बताया कि यह फेरबदल कार्यहित में किया गया है। सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने नव नियुक्त विकास खंड में संबंधित खंड विकास अधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर योगदान आख्या प्रस्तुत करें। उन्होंने बताया कि उमाशंकर पाल को उतरौला से हरैयासतघरवा, शंभू दयाल को उतरौला से श्रीदत्तगंज, रंजीत कुमार आजाद को श्रीदत्तगंज से उतरौला, राम अचल को हरैयासतघरवा से उतरौला, राधेश्याम यादव को गैड़ासबुजुर्ग से गैसड़ी, प्रवीण कुमार गुप्ता को श्रीदत्तगंज से हरैयासतघरवा, मुकेश कुमार को उतरौला से गैसड़ी भेजा गया है।
मनोज कुमार गौतम को गैसड़ी से श्रीदत्तगंज, कपिलदेव गुप्ता को श्रीदत्तगंज से हरैयासतघरवा, जगराम सोनकर को हरैयासतघरवा से उतरौला, देवेंद्र प्रताप सिंह को जनपद स्तर से गैसड़ी, अश्फाक उल्ला अंसारी को गैसड़ी से हरैया सतघरवा और अंजू ओझा को जनपद स्तर से बलरामपुर में तैनात किया गया है। डीपीआरओ ने बताया कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा और किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें