फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 1.39 करोड़ से 13 सड़कों की होगी मरम्मत

Sun, 08 Mar 2026 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में लोक निर्माण विभाग की ओर से कई संपर्क मार्गों की मरम्मत की योजना तैयार की गई है। इन सड़कों के निर्माण पर कुल 1.39 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सड़क बनने से क्षेत्र के कई गांवों का मुख्य मार्गों से सीधा संपर्क स्थापित होगा और ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिलेगी।
विज्ञापन

योजना के तहत गौरा-तुलसीपुर मार्ग से सोनैची संपर्क मार्ग तक सड़क निर्माण पर 8.10 लाख रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा मेहीलाल संपर्क मार्ग की मरम्मत पर दो लाख रुपये, बाबागंज-रेहरा मार्ग से बढ़या मार्ग होते हुए बढ़या फरीद खां, रामसागर पुरवा, शंकरपुरवा और शंकरडीह के दक्षिण पक्की सड़क तक संपर्क मार्ग की मरम्मत पर 25 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। मस्जिदडीह संपर्क मार्ग के निर्माण पर तीन लाख रुपये व सुरहिया-झंडेनगर मार्ग से जमुनहिया संपर्क मार्ग के निर्माण पर 12.50 लाख रुपये खर्च करने की तैयारी है।
इसी तरह मध्यनगर मार्ग और बरगदवा मार्ग की मरम्मत पर 3.80-3.80 लाख रुपये, सोनापार संपर्क मार्ग पर 16 लाख रुपये, डॉ. अंबेडकर अहिरनडीह संपर्क मार्ग की मरम्मत पर सात लाख रुपये और मोहनडीह संपर्क मार्ग के निर्माण पर 7.50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं सकरा इटई आदम से मानापार बभनपुरवा संपर्क मार्ग पर 18.80 लाख रुपये तथा कलंदरजोत, शिवपुर ग्रांट होते हुए महुआचाटी संपर्क मार्ग तक सड़क निर्माण कार्य पर 28.80 लाख रुपये खर्च होंगे। नेवादा मार्ग से कल्लन चौधरीडीह संपर्क मार्ग के निर्माण पर 3.50 लाख रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन

ग्रामीण रामलाल यादव, शिवपूजन वर्मा और हरिशंकर प्रसाद ने बताया कि इन सड़कों की हालत लंबे समय से खराब थी। बरसात के समय गांवों तक पहुंचना मुश्किल हो जाता था। सड़क बनने से गांवों का संपर्क बाजार और मुख्य मार्गों से बेहतर होगा, जिससे लोगों को काफी सुविधा मिलेगी।
चरणबद्ध होंगे कार्य
ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संपर्क मार्गों का निर्माण कराया जाएगा। सभी कार्य चरणबद्ध तरीके से कराए जाएंगे।- राजेश कुमार, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें