बलरामपुर। रेहरा बाजार विकास खंड के एक स्वयं सहायता समूह के खाते से बिना अध्यक्ष की जानकारी के ही 1.35 लाख रुपये निकाल लिए गए। मामले का खुलासा उस समय हुआ, जब समूह सखी ने खाते का मिलान किया। मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों तक पहुंची है।
मामले की जांच के लिए परियोजना निदेशक, लीड बैंक प्रबंधक व बीएमएम की तीन सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। सीडीओ हिमांशु गुप्ता ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। बैंक से भी रुपये के निकासी से जुड़े पूरे अभिलेख मांगे गए हैं।