फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षण से नदारद 12 मतदान कार्मिकों पर दर्ज होगा केस

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशिक्षण से नदारद 12 मतदान कर्मियों पर दर्ज होगा केस
विज्ञापन


बलरामपुर। प्रशिक्षण के अंतिम दिन बिना सूचना के नदारद 12 मतदान कर्मियों पर संबंधित विभाग के अफसरों को केस दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है। 4908 मतदान कर्मियों को पहले चरण का प्रशिक्षण दिया गया है।

चार दिवसीय प्रशिक्षण में कर्मियों को चुनाव कराने के लिए पूरी तरह से ट्रेंड कर दिया गया है। पीठासीन व प्रथम मतदान कर्मियों को ईवीएम चलाने की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव कराने वाले मतदान कर्मियों को एमपीपी इंटर कॉलेज में गुरुवार को अंतिम दिन दो पालियों में ट्रेनिंग दी गई। पीडी एके सिंह, डीडीओ गिरीश कुमार पाठक, एक्सईएन जल निगम मनोज कुमार सिंह, परियोजना अर्थशास्त्री बीके श्रीवास्तव, डीएसटीओ ओमकार सिंह, मास्टर ट्रेनर राघवेंद्र पटेल आदि ने सभी मतदान कर्मियों को दो पालियों में ईवीएम व वीवीपैट संचालन के संबंध में गहन जानकारी दी। सीडीओ अमनदीप डुली ने बताया कि अंतिम दिन प्रथम पाली में सात और द्वितीय पाली में पांच मतदान कर्मी बिना सूचना के नदारद रहे।

इन सभी मतदान कर्मियों के खिलाफ संबंधित विभाग के अधिकारियों को लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत केस दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है। दूसरे चरण का प्रशिक्षण 26 अप्रैल से चार मई तक कराया जाएगा।
विज्ञापन


दूसरे चरण में पीठासीन तथा प्रथम, द्वितीय व तृतीय मतदान कार्मिकों को लोकसभा चुनाव संबंधी सभी जानकारियां दी जाएंगी। निर्धारित तिथि में सभी मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण में उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें