फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: गांवों की सफाई में लापरवाही पर 13 सफाई कर्मी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। उत्तर प्रदेश दिवस-2026 के अवसर पर ग्राम पंचायतों में चलाए जा रहे विशेष साफ-सफाई अभियान में लापरवाही सामने आई है। अभियान के तहत रोस्टर निर्धारित कर सफाईकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। बृहस्पतिवार को 13 सफाई कर्मी ड्यूटी से गैरहाजिर मिले। इस पर जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया उपाध्याय ने सभी को निलंबित कर दिया गया है। विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

विकास खंड रेहरा बाजार में ग्राम अहिरौली बुजुर्ग के विजय कुमार यादव, घोघरा के प्रदीप कुमार वर्मा, अधीनपुर के आनंद प्रवीण, भगवानपुर ग्रंट के आलोक कुमार यादव और सेमरा घोघरा के गोमती प्रसाद यादव अभियान के दौरान उपस्थित नहीं पाए गए। इसी तरह सदर ब्लॉक में ग्राम बलरामपुर देहात के रामजी वर्मा और विशुनापुर के उमेश कुमार पांडेय, विकास खंड पचपेड़वा में ग्राम सकल्दा के नृत्यगोपाल पांडेय, तुरकौलिया के अखलाक अहमद, गुरचिहवा के राम सजीवन और मिश्रौलिया के भागीरथी, विकास खंड उतरौला के ग्राम टेढ़वा एमा के ओम प्रकाश तथा विकास खंड तुलसीपुर के ग्राम बसंतपुर के सुधीर श्रीवास्तव को भी ड्यूटी से अनुपस्थित पाए जाने पर निलंबित किया गया है।
डीपीआरओ श्रेया उपाध्याय ने कहा कि उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर विशेष स्वच्छता अभियान शासन की प्राथमिकता में शामिल है। इसके बावजूद सफाई कर्मियों द्वारा ड्यूटी से अनुपस्थित रहना गंभीर अनुशासनहीनता है। स्वच्छता जैसे जनहित के कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रत्येक प्रकरण में संबंधित विकास खंड के सहायक विकास अधिकारी को जांच अधिकारी नामित किया गया है, जिन्हें 15 दिनों के भीतर साक्ष्यों सहित स्पष्ट जांच आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें