बलरामपुर। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। रविवार की रात व सोमवार को आई कोरोना रिपोर्ट में एक बैंक प्रबंधक सहित 13 लोग पॉजिटिव पाए गए है। पॉजिटिव पाए गए मरीजों को इलाज के लिए लेवल-1 हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया है। सभी लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरु कर दी गई है।
जिला सूचना कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार रविवार की रात व सोमवार को आई कोरोना रिपोर्ट में 13 लोग पॉजिटिव पाए है। पॉजिटिव पाए गए व्यक्तियों में सर्व यूपी ग्रामीण बैंक के एक प्रबंधक शामिल है। इसके अतिरिक्त बलरामपुर नगर क्षेत्र में तीन, बलरामपुर ग्रामीण क्षेत्र में छह, श्रीदत्तगंज में एक व तुलसीपुर में एक व्यक्ति सहित कुल 13 लोग पॉजिटिव पाए गए है।
पॉजिटिव पाए गए सभी लोगों को इलाज के लिए लेवल-1 हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया है। सभी लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरु कर दी गई है। पॉजिटिव पाए गए लोगों के संपर्क में आए सभी व्यक्तियों का सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा। जिला सूचना कार्यालय द्वारा यह भी बताया गया है कि जिले में कोरोना के पॉजिटिव केस की संख्या 979 हो गई है। 652 मरीज स्वस्थ्य होकर घर जा चुके है। 16 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में कोरोना के एक्टिव केस 311 है।