फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-नेपाल सीमा की चौकसी में न बरतें कोताही

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। भारत-नेपाल सीमा की चौकसी में पुलिस कोई कोताही न बरते। एसएसबी 9वीं व 50वीं वाहिनी के जवानों के साथ सीमा क्षेत्र से सटे कोतवाली व थानों की पुलिस सीमा क्षेत्रों की गहन चेकिंग करें। सीमा क्षेत्र से किसी के आने-जाने से पहले जांच अवश्य की जाए। देश की सुरक्षा के साथ कोई कोताही न बरती जाए। सीमा क्षेत्र की रखवाली में कोताही बरतने वालों को बख्शा नहीं जाएगी।
विज्ञापन

अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था उत्तर प्रदेश शासन प्रशांत कुमार ने सोमवार को एसपी कार्यालय श्रावस्ती के सभागार में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पुलिस अधिकारियों के साथ बार्डर सुरक्षा व लॉ एंड आर्डर के संबंध में गहन समीक्षा की। बैठक को संबोधित करते हुए अपर पुलिस महानिदेशक ने कहा कि देश को अस्थिर करने वाले अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखना अनिवार्य है।
ऐसे अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने में कोई कोताही न बरती जाए। बलरामपुर जनपद से भारत-नेपाल की सीमा काफी दूरी तक है जिसमें कई प्रमुख मार्ग है तो कई पगडंडियां भी दोनों देशों को जोड़ती है। पगडंडियों के रास्ते भी लोग आते जाते है। ऐसे लोगों पर शिकंजा कसने के लिए एसएसबी 9वीं व 50वीं वाहिनी के जवानों के साथ सीमा क्षेत्र से सटे कोतवाली गैसड़ी व जरवा और थाना पचपेड़वा, हरैया व तुलसीपुर की पुलिस भी उनके साथ मिलकर पूरी चौकसी बरते।
विज्ञापन

बैठक में एसपी देवरंजन वर्मा ने अपर पुलिस महानिदेशक को जिले की कानून व्यवस्था के बारे में अवगत कराया। डीआईजी देवीपाटन मंडल गोंडा डॉ. राकेश सिंह ने चारों जनपदों के कानून व्यवस्था के बारे में प्रकाश डाला। बैठक में बहराइच जनपद के एसपी डॉ. विपिन कुमार मिश्र व श्रावस्ती के एसपी अनूप सिंह सहित एसएसबी 62वीं वाहिनी के कमांडेंट व अन्य पुलिस अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें