फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता के उल्लंघन में 13 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। सादुल्लाहनगर थाने की पुलिस ने आदर्श आचार संहिता व कोरोना प्रोटोकॉल के उल्लंघन में 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ सादुल्लाहनगर थाने में केस दर्ज करके न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक थाना सादुल्लाहनगर राजकुमार सरोज ने सोमवार को बताया कि समाजवादी पार्टी से समर्थित जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी के प्रचार में लगे मोहम्मद खालिद हाशमी, हामिद हाशमी व अनवर रहमानी को कोरोना प्रोटोकॉल, आदर्श चुनाव आचार संहिता और धारा 144 के उल्लंघन में गिरफ्तार किया गया है। तीनों लोग 30 से 35 समर्थकों के साथ चुनाव प्रचार कर रहे थे। थाने में तीनों लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज करके न्यायालय भेज दिया गया है।
वहीं थाना सादुल्लाहनगर की पुलिस ने आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन में 10 और लोगों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष सादुल्लाहनगर राज कुमार सरोज ने सोमवार को बताया कि ग्राम विशुनपुर खैराहना व लालपुर भलुहिया में आदर्श चुनाव आचार संहिता, कोरोना प्रोटोकॉल व धारा 144 के उल्लंघन में 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें