फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबसे बड़े जुमलेबाज व धोखेबाज है नरेंद्र मोदी-नसीमुद्दीन

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज तराई-बलरामपुर। देश में यदि कोई सबसे बड़ा जुमलेबाज व धोखेबाज है तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है। मोदी में यदि हिम्मत है तो वह अपने अच्छे काम नोटबंदी व जीएसटी के नाम पर लोगों से वोट मांगें। सपा-बसपा ने केवल दलितों व पिछड़ों को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल के लिए गठबंधन किया है।
विज्ञापन


यह बातें गुरुवार को महराजगंज तराई बाजार में श्रावस्ती संसदीय क्षेत्र के लोकसभा प्रत्याशी धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरु के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कही। उन्होंने कहा कि मोदी ने गरीबों को 15 लाख का लालच देकर धोखा दिया है। किसानों की कर्जमाफी भी सुनियोजित षडयंत्र के तहत की गई है। पूंजीपति देश का पैसा लेकर विदेशों में घूम रहे है।

प्रदेश सरकार आवारा पशुओं पर लगाम नहीं लगा पा रही है। किसान तबाह व बर्बाद हो रहे है। नोटबंदी व जीएसटी के नाम पर मोदी वोट मांगने की हिम्मत नहीं दिखा रहे। बेरोजगार रोजगार पाने के लिए दर-दर भटक रहे है। कालेधन पर सरकार ने शोर तो खूब मचाया लेकिन काला धन वापस नहीं आ सका।
विज्ञापन


उन्होंने प्रत्याशी धीरु सिंह के लिए लोगों से वोट व सपोर्ट की अपील करते हुए कहा कि सपा-बसपा ने पिछड़ों, मुस्लिमों व दलितों को केवल वोट बैंक समझती है। मायावती ने पहले पैसा लेकर टिकट बेचा है और अगर जरूरत पड़ी तो पैसा लेकर भाजपा को सांसद भी बेंच देंगी। इनके झांसे में कदापि न आएं। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह, तुलसीपुर ब्लॉक प्रमुख शफीक अहमद, मीरू शाह डॉ. पंकज गुप्ता, अरविंद कुमार सिंह, शैलेंद्र सिंह भाटी समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें