फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने के खेत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ने के खेत में मिला युवक का शव
विज्ञापन


बलरामपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के भगता गांव के पूरब गन्ने के खेत में युवक की लाश मिली है। युवक का गला काटा गया है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम मामले की छानबीन में जुट गई है।

भगता निवासी गौकरन ने बताया कि मेरी बहू के मामा रामधीरज उर्फ छामुनरी का शव (40) गांव के पूरब तरफ गन्ने के खेत में मिला है। रामधीरज की गला काटकर हत्या की गई है।
विज्ञापन


उनके दाहिने हाथ का अंगूठा व एक उंगली भी कटी है। मृतक मूलरुप से लालपुर खदरा थाना इकौना जनपद श्रावस्ती का निवासी है। गत करीब पांच वर्ष से वह भगता स्थित गौकरन के घर रहता था।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक ललिया नरेंद्र बहादुर यादव ने बताया कि मृतक की हत्या किए जाने का अंदेशा है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें