फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों की शादी के लिए नहीं काटना पड़ेगा चक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटियों की शादी के लिए नहीं काटना पड़ेगा चक्कर
विज्ञापन

- शादी अनुदान योजना की धनराशि अकाउंट में होगी ट्रांसफर
- कलेक्ट्रेट सभागार की बैठक में सांसद व डीएम ने लिया निर्णय
बलरामपुर। बेटियों की शादी के लिए अनुदान की धनराशि प्राप्त करने को परिजनों को अब अफसरों के चौखट का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा। शादी अनुदान योजना की धनराशि बेटियों के अकाउंट में सीधे ट्रांसफर की जाएगी।
यह बातें सांसद दद्दन मिश्र ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित एक बैठक में कही। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए सभी प्रकार के लाभार्थियों के बैंक अकाउंट में सरकारी योजनाओं की धनराशि ट्रांसफर करने पर बल दे रही है। इसी कड़ी के चलते शादी अनुदान योजना को पारदर्शी बनाने के लिए लाभार्थियों के बैंक अकाउंट में धनराशि भेजने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में डीएम राकेश कुमार मिश्र ने कहा कि जिले में 88 प्रतिशत लोगों को आधार कार्ड उपलब्ध करा दिया गया है। सभी योजनाओं के लाभार्थियों को संबंधित विभागों व बैंक अकाउंट से आधार नंबर को जोड़ने की अपील की जा रही है। कार्यक्रम को सदर विधायक पल्टूराम, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा, सीडीओ प्रह्लाद सिंह, अपर एसडीएम जेपी सिंह, पिछड़ा वर्ग एवं जिला अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी यादवेंद्र सिंह व जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार सहित अन्य विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें