फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: सड़क हादसे में 12 वर्षीय छात्रा की मौत

Thu, 07 Aug 2025 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ललिया (बलरामपुर)। सड़क हादसे में बुधवार को 12 वर्षीय छात्रा ललिया निवासी सोनाली की मौत हो गई। विद्यालय की छुट्टी के बाद को करीब एक बजे छात्रा साइकिल से अपने घर जा रही थी। ललिया-सिटकिहवा मार्ग पर रतोही गांव के पास पिकअप की टक्कर से हादसा हुआ है। चालक पिकअप लेकर मौके से भाग गया।
विज्ञापन

ललिया कस्बा निवासी बुद्धिसागर चौधरी ने बताया कि उनकी 12 वर्षीय बेटी सोनाली कक्षा छह में पन्नालाल सरावगी किसान बालिका इंटर कॉलेज बजरडीह में पढ़ती थी। वह साइकिल से विद्यालय प्रतिदिन आती-जाती थी। वह छुट्टी के बाद साइकिल से अपने घर आ रही थी। तभी रास्ते में ललिया-सिटकिहवा मार्ग पर रतोही गांव के पास अनियंत्रित पिकअप ने उसकी साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में उनकी बेटी घायल हो गई।
उसे सीएचसी शिवपुरा ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। बेटी की मौत से परिवार के लोगों का रो-रोकर हाल बेहाल है। प्रभारी निरीक्षक ललिया सत्येंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर पिकअप की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें