फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार चीनी मिल कर्मी सहित 12 मिले कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। रविवार की रात व सोमवार को आई कोरोना रिपोर्ट में चार चीनी मिल कर्मी सहित 12 लोग पॉजिटिव पाए गए है। पॉजिटिव पाए गए सभी लोगों को इलाज के लिए लेवल-1 कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया गया है। पॉजिटिव पाए गए सभी लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरु कर दी गई है।
विज्ञापन

जिला सूचना कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार रविवार की रात व सोमवार को आई कोरोना रिपोर्ट में बलरामपुर चीनी मिल के चार कर्मचारियों सहित 12 लोग पॉजिटिव पाए गए है। इसके अतिरिक्त बलरामपुर नगर के मोहल्ला सिविल लाइन में चार तथा बलरामपुर ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम धुसाह में दो लोगों सहित कुल 12 लोग पॉजिटिव मिले हैं।
पॉजिटिव पाए गए सभी लोगों को इलाज के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय घूघुलपुर स्थित लेवल-1 कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया गया है। पॉजिटिव पाए गए लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरू कर दी गई है। इन लोगों के संपर्क में आए सभी लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगी।
विज्ञापन

25 कोरोना मरीज हुए स्वस्थ, भेजे गए घर
जिला सूचना कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिले के विभिन्न स्थानों पर रखे गए 25 कोरोना मरीजों की दूसरी रिपोर्ट सोमवार को निगेटिव पाई गई है। स्वस्थ्य हुए इन 25 लोगों को 14 दिन होम क्वारंटीन रहने का निर्देश देते हुए घर भेज दिया गया है। इस समय जिले में कोरोना पॉजिटिव कुल केस की संख्या 1234 हो गई है। 1033 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 23 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में एक्टिव केस की संख्या 178 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें