फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 12 फीट के अजगर का रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

Sun, 01 Nov 2026 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
पानी में अजगर
विज्ञापन
हरैया सतघरवा। सोहेलवा वन्यजीव प्रभाग के बरहवा रेंज अंतर्गत भंगहा गांव में करीब 12 फीट लंबा अजगर मिलने से ग्रामीणों में हलचल मच गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया। इसके बाद उसे उसके प्राकृतिक आवास लौकी कला के जंगल में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय वनाधिकारी बृजेश सिंह परमार ने बताया कि वन्यजीव रक्षक अमर कुमार मिश्र और बृजमोहन ने संयुक्त रूप से अजगर का रेस्क्यू किया। उसे सुरक्षित तरीके से जंगल में छोड़ दिया गया है। रेस्क्यू के बाद वनकर्मियों ने ग्रामीणों को वन्यजीवों से बचाव के उपाय भी बताए।
उन्हें तेंदुए की मौजूदगी होने पर सतर्क रहने और ऐसी स्थिति में क्या करना चाहिए तथा किन बातों से बचना चाहिए, इसकी जानकारी दी गई। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों से वन्यजीव दिखाई देने पर खुद पकड़ने या नुकसान पहुंचाने की कोशिश नहीं करने और तत्काल विभाग को सूचना देने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें