फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: परिषदीय विद्यालयों में पढ़ाई को रोचक बनाएंगे 1156 शिक्षक

विज्ञापन
बलरामपुर के परिषदीय विद्यालय में पढ़ाई करते विद्यार्थी।-स्रोत: प्रधानाध्यापक
विज्ञापन
बलरामपुर। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ाई का बेहतर माहौल तैयार करने के लिए शिक्षक पहल करेंगे। विद्यालय में शिक्षक कक्षा-एक के विद्यार्थियों काे कहानी और कविता सुनाकर सिखाएंगे। इसके साथ ही प्रत्येक शनिवार को खेल गतिविधियां हाेंगी। इसके लिए 1156 शिक्षकों को जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें पढ़ाई के तरीके भी बताए गए हैं।
विज्ञापन

नई पहल से कहानी, कविता और गीत के साथ-साथ खेल-खेल में पहली कक्षा के बच्चे अब ककहरा और गिनती सीखेंगे। उन्हें वृत (सर्किल) त्रिकोण, त्रिभुज आदि के साथ ही विभिन्न खेलों के माध्यम से भी वर्णमाला, भाषा, विज्ञान, गणना आदि की शिक्षा मिलेगी। दरअसल, बच्चों को स्कूल बोझिल न लगे, स्कूल के नाम पर उनके मन में कोई तनाव न हो इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग नए शैक्षिक सत्र में नया प्रयास किया है। इसके तहत पहली कक्षा में प्रवेश लेने वाले बच्चों के लिए क्लास रूम का वातावरण अनुकूल, घरेलु और आकर्षक बनाने के लिए विभाग की ओर से तमाम तैयारियां की गई हैं। मॉड्यूल के अनुसार स्कूलों में कक्षा-एक में नए प्रवेश लेने वाले बच्चों को शिक्षा प्रदान की जा रही है। अब तक करीब 14 हजार विद्यार्थियों को इस पहल से जोड़ने की पहल की गई है।

कक्षा दो से आठ तक की पढ़ाई के लिए मिले हैं निर्देश
बेसिक शिक्षा विभाग ने शैक्षिक सत्र 2025-26 के प्रारंभ में कक्षा दो से आठ के विद्यार्थियों के लर्निंग गैप को कम करने के निर्देश दिए हैं। छात्रों के सीखने की कमियों या कठिनाइयों को दूर करने के लिए शिक्षक विशेष प्रयास करेंगे। इसके लिए 90 दिन की एक विशेष कार्ययोजना तैयार की गई है। इन कक्षाओं में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को नियमित विद्यार्थियों के बाराबर लाने के लिए उनकी पढ़ाई में कमजोरी को खोज कर शिक्षक सुधारेंगे। उम्र के हिसाब से प्रवेश लेने की व्यवस्था से विद्यालयों की हर कक्षा में प्रवेश हो रहे हैं। इससे नए विद्यार्थियों पर विशेष ध्यान दिया जाना है।
विज्ञापन

बेहतर शिक्षा देने की हो रही पहल
परिषदीय विद्यालयों में शैक्षिक वातारण के सृजन और बेहतर पढ़ाई की व्यवस्था की गई है। खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह विद्यालयों का निरीक्षण करते रहें। - शुभम शुक्ल, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें