फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी में ए तथा वॉलीबाल में बी टीम ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंची कूद में कृष्णा व फर्राटा में सुरेश ने बाजी मारी
विज्ञापन


बलरामपुर। जेल दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को जिला कारागार में बंदियों के बीच खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कबड्डी में ‘ए’ तथा वॉलीबाल में ‘बी’ टीम ने प्रथम स्थान हासिल कर बाजी मार ली। रस्साकसी प्रतियोगिता में बैरक संख्या 12 की टीम को विजेता घोषित किया।

खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन जेलर विजय कुमार राय के दिशा-निर्देशन में किया गया। बंदियों की कबड्डी प्रतियोगिता में राशिद ने प्रथम, चंद्र प्रकाश ने द्वितीय तथा नजीर ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


ऊंची कूद में कृष्णा सोनार को प्रथम, नसीम को द्वितीय व राशिद को तृतीय स्थान मिला। कबड्डी व बैडमिंटन प्रतियोगिता में बंदियों की ए टीम तथा वॉलीबाल में बी टीम विजेता बनी।

100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में सुरेश कुमार ने प्रथम, शफी ने द्वितीय व हामिद ने तृतीय स्थान हासिल किया। कीर्तन व भजन गायन में मदन गोपाल को प्रथम, लोहे को द्वितीय व प्रकाश को तृतीय स्थान मिला।
विज्ञापन


स्वच्छता एवं सफाई में लोहे को प्रथम, प्रकाश को द्वितीय व ओम प्रकाश पांडेय को तृतीय पुरस्कार मिला। निबंध प्रतियोगिता में स्वर्ण कुमार, चित्रकला में अनूप तथा शेरो-शायरी में छंगे ने प्रथम स्थान हासिल किया। इस अवसर पर चक्राधिकारी श्रीधर यादव, उप कार्यपाल ओम प्रकाश व मुन्ना राय सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें