फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे के बीच हुए हादसे में एक युवक की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोहरे में हुए हादसों ने ली दो की जान
विज्ञापन


बलरामपुर। कोहरे में तेज रफ्तार के कारण हुए हादसों में दो लोगों की जान चली गई। जबकि दो लोग गंभीररूप से घायल हुए हैं। पहला हादसा बौद्घ परिपथ पर हुआ जहां तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक सवारों को रौंद दिया।

इसमें एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल हो गया। उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ भेज दिया गया है। दूसरा हादसा पचपेड़वा के विशुनपुर डिहवा गांव के पा हुआ।

यहां एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। हादसे में खलासी की मौत हो गई। जबकि चालक घायल है।

देहात थाना क्षेत्र के ग्राम समगरा निवासी बाइक सवार आकाश सिंह(25) तथा हिमांशु सिंह(22) शनिवार सुबह 8.30 बजे बलरामपुर से गांव जा रहे थे। दोनों चचेरे भाई थे।
विज्ञापन


रास्ते में बौद्घ परिपथ पर गंगाडिहवा गांव के निकट कोहरे के बीच सामने से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था। दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

आस पास के लोगों ने दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान आकाश की मौत हो गई। हिमांशु की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उन्हें इलाज के लिए लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया है।

मौके पर पहुंचे सीओ सिटी ओपी सिंह ने बताया कि हादसा ओवर स्पीड व कोहरे के चलते हुआ है। बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था। इसलिए उनके सिर में गंभीर चोट आई है।

डीसीएम चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में ले लिया है। मालिक तथा चालक की तलाश की जा रही है।

वहीं प्रभारी निरीक्षक पचपेड़वा थाना अवधेश कुमार राय ने बताया कि अमृतसर पंजाब से सीमेंट का कच्चा माल नेपाल ले जा रहे ट्रक शनिवार को नेशनल हाईवे पर विशुनपुर डिहवा के पास मवेशी को बचाने के चक्कर में पलट गया।

घटना में ट्रक का खलासी घायल हो गया है। स्थानीय लोगों ने खलासी को सीएचसी पचपेड़वा में भर्ती कराया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. मिथलेश कुमार ने बताया कि खलासी चिंदा सिंह (30) निवासी फिरोजपुर पंजाब की मौत अस्पताल पहुंचने से पहले हो चुकी थी।
विज्ञापन


चालक सतनाम सिंह निवासी गोदारी फरीदकोट पंजाब का इलाज किया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक पचपेड़वा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें