बलरामपुर। भारत सरकार के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय स्थित अशोका मैरिज हाल में 23 व 24 अक्तूबर को ग्राहक आउटरिच कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में जिले के सभी बैंकों की 142 शाखाओं की भागीदारी होगी। इस दौरान 11500 लोगों को 300 करोड़ रुपये का ऋण भी उपलब्ध कराया जाएगा।
एलडीएम एनआर विश्नोई एवं सहायक एलडीएम रजनीश श्रीवास्तव ने शुक्रवार को बताया कि जिले में ग्राहक आउटरिच कार्यक्रम के आयोजन के लिए इलाहाबाद बैंक को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यक्रम में विभिन्न बैंकों की 142 शाखाओं के साथ-साथ 248 ग्राहक सेवा केन्द्रों के व्यवसायिक प्रतिनिधि भी भाग लेंगे।
बैंक, कृषि विभाग, जिला उद्योग केन्द्र, एनआरएलएम, ओडीओपी एवं आधार पंजीकरण के अलग-अलग स्टाल लगाए जांएगे। स्टाल के माध्यम से लोगों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
ग्राहक आउटरिच कार्यक्रम गृह, शिक्षा, वाहन, कृषि, मुद्रा योजना, डेयरी पालन, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार, ओडीओपी एवं प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत जिले के 11 हजार 500 लोगों को 300 करोड़ का ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।