फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया संत कबीर का जन्मदिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
हर्षोल्लास के साथ मनाया गया संत कबीर का जन्मदिवस
विज्ञापन

-कबीर जयंती पर आयोजित हुए विविध कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर। संत कबीर सेवा संस्थान ने निर्गुण भक्तिशाखा के महान संत कबीर दास का जन्मदिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया। कबीर जयंती पर संतकबीर नगर धाम-मंदिर लालनगर सिपहिया में तमाम कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के अंत में भंडारा आयोजित किया जिसमें तमाम श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत संत कबीर सेवा संस्थान के अध्यक्ष महंत यज्ञ नारायण दास एवं तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने कबीर जी के प्रतिमा पर पुष्पार्चन करके किया। मंदिर में पूरे दिन अखंड रामायण पाठ हुआ। कबीर जयंती पर आए अतिथियों ने मंदिर परिसर में वृक्षारोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया। इस दौरान मंदिर में तमाम शिशुओं का मुंडन संस्कार भी संपन्न कराया गया। रात को हवन-पूजन के साथ चौका-आरती का आयोजन भी किया गया। मंदिर में पूरी रात भंडारा चला जिसमें आसपास के तमाम गांवों से सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। शनिवार को अखंड रामायण की समाप्ति के बाद भी यज्ञ हवन में तमाम भक्तों ने भाग लिया। इस अवसर पर इंद्रदेव मिश्र, श्याम सुंदर, अटल बिहारी, तुलसीराम, अंबिकेश्वर प्रसाद, डॉ. दिनेश द्विवेदी, राघवराम पांडेय व आनंद त्रिपाठी सहित तमाम प्रबुद्धजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें