अमर उजाला का रक्तदान शिविर 14 को
- संयुक्त जिला चिकित्सालय ब्लड बैंक में डीएम करेंगे शिविर का शुभारंभ
बलरामपुर। अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से आगामी 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर संयुक्त चिकित्सालय बलरामपुर स्थित ब्लड बैंक में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर सुबह 9 बजे से शुरू होगा। शिविर का उद्घाटन डीएम राकेश कुमार मिश्र करेंगे। इस शिविर में कोई भी स्वैच्छिक रक्तदाता अपना खून देकर रक्तदान जैसे महादान का भागी बन सकता है।
आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में तमाम लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे है। समय से इन लोगों को खून न मिल पाने से इनकी जान चली जाती है। इसी समस्या को देखते हुए अमर उजाला फाउंडेशन ने रक्तदान शिविर का आयोजन विश्व रक्तदाता दिवस 14 जून को किया है। इस शिविर में कोई भी स्वस्थ स्वैच्छिक रक्तदाता रक्तदान कर लोगों की जिंदगी बचाने में अपनी अहम भूमिका निभा सकता है। रक्तदानी रक्तदान से संबंधित जानकारी अमर उजाला ब्यूरो कार्यालय बलरामपुर के प्रभारी लालजी सिंह के मोबाइल नंबर 9628239316, सहयोगी जितेंद्र प्रताप सिंह के मोबाइल नंबर 9838621054 एवं मंगलदेव गिरि के मोबाइल नंबर 9532747302 पर संपर्क कर सकते हैं।