फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

01 एडवाइजरी-बलरामपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पांच भू-माफिया के खिलाफ गुंडा एक्ट में कार्रवाई
- उतरौला तहसील के चार गांवों में चिह्नित किए गए भू-माफिया
-जिले में गठित एंटी भू-माफिया टॉस्क फोर्स ने कसा आरोपियों पर शिकंजा
-सरकारी व निजी जमीनों के अवैध कब्जे को लेकर प्रशासन ने दिखाई सख्ती
अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर। जिले में पांच भू-माफिया के खिलाफ प्रशासन ने गुंडा एक्ट में कार्रवाई शरू कर दी है। उतरौला तहसील के चार गांवों में भू-माफिया चिह्नित किए गए हैं। जिले में गठित एंटी भू-माफिया टॉस्क फोर्स ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का शिकंजा कसा है। सरकारी व निजी जमीनों के अवैध कब्जे को लेकर प्रशासन ने कार्रवाई करने में सख्ती दिखाई है।
डीएम की अध्यक्षता में टॉस्क फोर्स का गठन
प्रदेश सरकार के निर्देश के बाद जिले में भू-माफिया के खिलाफ कार्रवाई का शिकंजा कसने के लिए डीएम राकेश कुमार मिश्र की अध्यक्षता में टॉस्क फोर्स का गठन हुआ है। एंटी भू-माफिया टॉस्क फोर्स ने लोगों की शिकायत पर उतरौला तहसील के चार गांवों में पांच आरोपियों को चिन्ह्ति किया गया। डीएम के निर्देश पर पांच आरोपियों के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई करके जमीनों को मुक्त कराया गया।
विज्ञापन

यह आए कार्रवाई की जद में
सरकारी व निजी जमीनों के अवैध कब्जे के आरोप में उतरौला तहसील के सोमरहा निवासी भृगनाथ निषाद, कयामजोत निवासी फजर अली, जाफराबाद निवासी शाहिद अली उर्फ मोहम्मद रज्जाक उर्फ छेदी तथा इटईरामपुर निवासी ईदू व मोहम्मद एहसान रशीद के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने चलाया अभियान
-डीएम व एसपी के निर्देश पर जिले के नगरीय व ग्रामीण बाजारों में भी अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नगर व ग्रामीण क्षेत्र के बाजारों में अवैध अतिक्रमण हटवाकर लोगों को सख्त हिदायत दी गई। टॉस्क फोर्से की तरफ से की जा रही कार्रवाई को लेकर अभी तक मनमानी किए जाने की कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन

टॉस्क फोर्स रखी जा रही नजर
-एडीएम शिवपूजन ने बताया कि जिले में सरकारी व निजी जमीनों पर अवैध कब्जा हटवाने के लिए टॉस्क फोर्स की तरफ से की जा रही कार्रवाई पर कड़ी नजर रखी जा रही है। टॉस्क फोर्स अवैध कब्जे को हटवाने तथा भू-माफिया को चिह्नित करने की कार्रवाई में जुटा हुआ है। जिले के तीनों तहसीलों के एसडीएम से सरकारी व निजी जमीनों के अवैध कब्जे की रिपोर्ट का ब्यौरा तलब किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें