फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: हैंडबॉल ट्रायल में 11 खिलाड़ियों का चयन

Tue, 21 Jul 2026 10:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-31-बलरामपुर के स्पोटर्स स्टेडियम में मौजूद​ ​खिलाउ़ी ।-स्रोत: विभाग
विज्ञापन
बलरामपुर। स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंगलवार को प्रदेश स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन ट्रायल का आयोजन किया गया। खिलाड़ियों के खेल प्रदर्शन के आधार पर 11 खिलाड़ियों का चयन किया गया। ये खिलाड़ी पर मंडलीय चयन ट्रायल में शामिल होंगे।
विज्ञापन

क्रीड़ा अधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि 27 से 29 जुलाई के बीच अयोध्या में प्रदेश स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए देवीपाटन मंडल की टीम का चयन होना है। खिलाड़ियों के चयन के लिए जिला स्तर पर ट्रायल का आयोजन किया गया। स्पोर्ट्स स्टेडियम में उप क्रीड़ा अधिकारी अनुपमा धानुक व प्रशिक्षक हिना खातून की देखरेख में ट्रायल लिया गया। जिला स्तरीय ट्रायल में प्रियंका उपाध्याय, सबा, सविता, मानसी, रूद्रा, रूद्रांशी, चैताली शर्मा, श्रद्धा गिरि, सर्वाद्या पांडेय, अर्चना सोनकर व जानवी गुप्त का चयन किया गया है। क्रीड़ा अधिकारी ने खिलाड़ियों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें